अपडेटेड 7 January 2026 at 08:29 IST
Makar Sankranti 2026 Upay: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें तिल के ये उपाय, साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव होंगे दूर; पूरी होंगी मनोकामनाएं
Makar Sankranti 2026 Upay: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का ज्योतिष और धार्मिक महत्व है। इस दिन तिल के कुछ उपाय हैं, जिसे करने से कुंडली में साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस लेख में हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताएंगे। जिसे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Makar Sankranti 2026 Upay: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व सुख-सौभाग्य का कारक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस काल को 'संक्रांति' कहा जाता है। इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
मकर संक्रांति का सीधा संबंध सूर्य और शनि देव से है। मकर शनि की राशि है और जब पिता यानी कि सूर्य अपने पुत्र शनि के घर आते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है तो इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
साढ़ेसाती और ढैय्या के से बचने के लिए उपाय
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि देव को तिल बेहद प्रिय हैं। मकर संक्रांति पर तिल के प्रयोग से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं। संक्रांति के दिन पानी में काले तिल डालकर स्नान करने से शरीर शुद्ध होता है और शनि की साढ़ेसाती का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। इसे 'तिल स्नान' कहा जाता है। इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को काले तिल और कंबल का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
पिता-पुत्र के संबंध मजबूत के लिए तिल के उपाय
तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़े लाल चंदन, गुड़ और सफेद तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है और पिता-पुत्र के संबंधों में सुधार आता है।
Advertisement
मनोकामना पूर्ति के लिए तिल के उपाय
अगर आपकी कोई विशेष इच्छा लंबे समय से अधूरी है, तो मकर संक्रांति के दिन आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को तिल-गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाएं। इससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के सामने एक पोटली में काले तिल रखकर अपनी इच्छा मन में बोलकर रखें।
ये भी पढ़ें - 07 January 2026 Ka Rashifal: आज बुधवार के दिन मेष, मिथुन और मीन को होगा विशेष लाभ, यात्रा के बनेंगे योग; देखें दैनिक राशिफल
Advertisement
काले तिल का दीपक जलाएं
शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है और सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन 'तिल कुट' या तिल से बनी चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 January 2026 at 08:10 IST