अपडेटेड 12 January 2026 at 14:48 IST

Mangal Gochar 2026: मंगल करने जा रहे हैं मकर राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों को बरतनी होगी सतर्कता; वरना होगा भारी नुकसान

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन में बदलाव लेकर आता है। अब ऐसे में मंगल भी मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं।

Mangal Gochar 2026
Mangal Gochar 2026 | Image: Facebook

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में  ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं 16 जनवरी को साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक मंगल देव मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर रूचक योग' का निर्माण कर रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। अब ऐसे में मंगल गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

वृषभ राशि वालों को रहना होगा सावधान

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर धन हानि लेकर आया है। अनावश्यक यात्राओं से बचें क्योंकि दुर्घटना या धन हानि के योग बन रहे हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

कन्या राशि वालों को रहना होगा सावधान

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का प्रवेश पांचवें भाव में होने जा रहा है। यह गोचर विशेष रूप से आपकी निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा। नौकरीपेशा लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क राशि वालों के व्यापार में हो सकता है नुकसान 

कर्क राशि के लिए मंगल सातवें भाव में गोचर करेंगे। चूंकि कर्क एक सौम्य राशि है और मंगल उग्र, इसलिए यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह के झगड़े बढ़ सकते हैं। छोटी सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - अनुष्का-विराट की बेटी वामिका के 5वे जन्मदिन पर मां अनुष्का के 'मदरहुड' वाले नोट ने जीता सबका दिल

मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए उपाय 

  • अगर आप मंगल के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। 
  • मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल, गुड़ या लाल कपड़े का दान करें।
  • क्रोध करने से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
  • अगर आपकी कुंडली में मंगल के अशुभ प्रभाव हैं तो आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल रंग का सिंदूर जरूर चढ़ाएं।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 January 2026 at 14:48 IST