अपडेटेड 12 January 2026 at 13:09 IST

5 साल की हुईं विराट कोहली की बेटी वामिका, मां अनुष्का शर्मा के मदरहुड वाले नोट ने जीता सबका दिल

Virushka Vamika Birthday: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका पांच साल की हो गई। वहीं इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला एक पोस्ट शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
Anushka Sharma daugher birthday
Anushka Sharma daugher birthday | Image: Instagram

Virushka Vamika Birthday : अनुष्का शर्मा भले ही पिछले सात सालों से फिल्मी पर्दे और ग्लैमर की चकाचौंध से दूर हों, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ और बच्चों के प्रति उनका प्यार हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही में अनुष्का ने अपनी लाडली बेटी वामिका कोहली के 5वें जन्मदिन पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।

मदरहुड की खूबसूरत जर्नी पर अनुष्का का खास संदेश

बीते 11 जनवरी, 2026 को वामिका 5 साल की हो गईं। इस खास मौके पर अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थॉट रीशेयर किया, जो मदरहुड के गहरे एहसास को बयां करता है। उस पोस्ट में लिखा कि ‘मां बनना आपको उन तरीकों से बदल देता है जो वास्तव में मायने रखते हैं। आपको पहले जैसा रहने की जरूरत नहीं है। मदरहुड को खुद को बदलने दें।’

अनुष्का ने इस संदेश के साथ अपनी भावनाओं को जोड़ते हुए लिखा, 'मेरी बच्ची, मैं अपने उस वर्जन में वापस कभी नहीं जाना चाहती जो तुम्हें नहीं जानता था। 11 जनवरी 2021।' यह पंक्तियां साफ जाहिर करती हैं कि वामिका के आने के बाद अनुष्का की जिंदगी में कितना सकारात्मक बदलाव आया है।

इस पोस्ट से अनुष्का शर्मा खुद को रिलेट करती हैं. उन्होंने बेटी के बर्थडे पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी बेटी उनके लिए कितनी अहमियत रखती हैं। अनुष्का का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं जिसपर फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - माही विज का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, नदीम संग नाम जोड़ने वालों पर भड़कीं एक्ट्रेस, बेटी के अब्बा कहने पर कही ये बात

भारतीय क्रिकेट के 'किंग' विराट कोहली और बॉलीवुड की 'क्वीन' अनुष्का शर्मा, यानी 'विरुष्का', एक ऐसी जोड़ी है जिसने हमेशा अपनी सादगी को सबसे ऊपर रखा है। आज जब दुनिया सोशल मीडिया के जरिए हर छोटी बात साझा करने में लगी है, यह कपल लाइमलाइट से दूर अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिता रहा है।

Advertisement

आपको बता दें, 11 दिसंबर 2017 को इटली के खूबसूरत नजारों के बीच इस कपल ने शादी की थी। शादी के तीन साल बाद, 11 जनवरी 2021 को उनके घर नन्ही परी वामिका आई। वामिका अब 5 साल की हो चुकी हैं और शुरू से ही विराट-अनुष्का ने उन्हें मीडिया के कैमरों से दूर रखने का फैसला किया, जिसे फैंस ने खूब सराहा भी है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 January 2026 at 13:09 IST