क्या आपने भी अपने घर के मंदिर को दीवार पर टांग रखा है? जानें ऐसा करना कितना सही...
Mandir ko rakhne ke niyam: क्या आपने भी अपने घर के मंदिर को टांग रखा है। अगर हां, तो जान लें कि ऐसा करना कितना सही है और कितना गलत। पढ़ते हैं आगे...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mandir ko rakhne ke niyam: हर किसी की श्रद्धा और पूजा पाठ करने का तरीका अलग होता है। वहीं कुछ लोग अपने घर में मंदिर को टांग कर रखते हैं। बता दें कि मंदिर को टांगना कितना सही है कितना गलत इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर में मंदिर को टांगना कितना सही है और कितना गलत, पढ़ते हैं आगे....
मंदिर को दीवार पर टांग सकते हैं?
- कहते हैं कि मंदिर को उस स्थान पर रखना चाहिए जहां का वातावरण न केवल शांत हो बल्कि साफ सुथरा भी हो लेकिन कुछ लोग जगह की कमी के कारण मंदिर को नीचे रखने के बजाय दीवार पर टांग देते हैं और उनकी पूजा करते हैं।
- अगर वास्तु की मानें तो मंदिर रखने के कुछ नियम हैं, जिनके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है। वास्तु के अनुसार मंदिर का स्थान हमेशा उत्तर पूर्व दिशा या जिसे ज्योतिष भाषा में ईशान कोण भी कहा जाता है, माना जाता है।
- ऐसे में यदि इस दिशा की तरफ मुख करके पूजा की जाए तो अनंत फल प्राप्त होता है। वहीं एक्सपर्ट के मुताबिक यदि मंदिर को टांग भी दिया जाए तो इसका कोई नकारात्मक प्रभाव जीवन में नहीं आता है यानी आप अपने घर में मंदिर को टांग सकते हैं।
- हालांकि मंदिर को टांगते वक्त उसकी दिशा का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा मंदिर को कभी भी सीढ़ियों के नीचे या शौचालय के आसपास नहीं टांगना चाहिए। कहते हैं कि इससे नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- इससे अलग कभी भी मंदिर को दक्षिण दिशा की तरफ नहीं लगाना चाहिए यह दिशा पितरों की होती हैष इससे भी नकारात्मक परिणाम नजर आ सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।