Chanakya Niti: ये 3 आदतें नहीं आती लोगों को पसंद, कम होता है मान-सम्मान
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य से जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जो आपकी इज्जत को लोगों के सामने कम कर सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य न केवल हमें जीवन जीने के तरीके के बारे में बताते हैं बल्कि उनके द्वारा बताए गए सुझाव हमें सही मार्ग भी दिखाते हैं। बता दें कि आचार्य चाणक्य ने हमें यह भी बताया है कि कौन सी ऐसी आदतें हैं जो दूसरों के सामने आपकी इज्जत को कम कर सकती हैं। ऐसे में इन आदतों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जो आपकी इज्जत को कम कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
ये आदतें हैं बुरी...
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, कुछ लोगों की आदत होती है कि वे हर वक्त ही बुराई करते हैं। ऐसे लोगों का कभी सम्मान नहीं होता। वहीं ये लोग नफरत फैलाने वाले होते हैं। इसलिए इन लोगों से नफरत होने लगती हैं।।
- जिन लोगों की आदत बातों को बड़ा चढ़ा कर बताने की होती है ऐसे लोगों से भी हमेशा दूर रहना चाहिए। इन लोगों की समाज में इज्जत कम हो जाती है। जब लोगों के सामने इन लोगों का सत्य आता है तो उन पर कोई विश्वास नहीं करता। ये लोग अपनी इस आदत के चक्कर में अपना अपमान करवा बैठते हैं।आ
- चार्य चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों की नियत अच्छी नहीं होती या जो लोग दूसरों की चीजों पर नियत रखते हैं वे कभी भी जीवन में तरक्की नहीं कर सकते। उन्हें भी हमेशा अपमान का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग दूसरों से अपनी तुलना कर बैठते हैं, जिसके कारण कभी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी दूसरों से तुलना नहीं करनी चाहिए और अपनी नियत को साफ रखना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।