अपडेटेड 4 January 2026 at 15:31 IST
Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, घर में होगा खुशियों का आगमन; पितृदोष से मिलेगा छुटकारा
Makar Sankranti 2026 Daan: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। वहीं इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करना शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Makar Sankranti 2026 Daan: अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से नए साल 2026 का पहला त्योहार मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। सूर्यदेव को शुभता, सकारात्मकता और नई शुरूआत का कारक माना जाता है। ज्योतिष के लिहाज से जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति कहा जाता है।
आपको बता दें, उत्तर भारत में मकर संक्रांति, दक्षिण भारत में पोंगल, असम में बिहू और बंगाल में पौष संक्रांति के रूप में यह पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने से लाभ हो सकता है। साथ ही किन चीजों के दान करने से पितृदोष से छुटकारा मिल सकता है। इसके बारे में भी जानेंगे।
मकर संक्रांति के दिन करें तिल और गुड़ का दान
मकर संक्रांति पर तिल का दान सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। तिल का संबंध भगवान विष्णु और शनि देव से है। तिल और गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति मजबूत होती है और आपसी रिश्तों में मिठास आती है। इतना ही नहीं, इस दिन काले तिल का दान करने से कुंडली में स्थित पितृदोष से छुटकारा मिल सकता है।
मकर संक्रांति के दिन करें खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति के दिन चावल और काली उड़द की दाल की खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ होता है। उड़द की दाल का संबंध शनि देव से है और चावल का चंद्रमा से माना जाता है। खिचड़ी दान करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती है।
Advertisement
मकर संक्रांति के दिन करें कंबल का दान
सर्दियों का मौसम होने के कारण किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़े या काले कंबल का दान करने से राहु और शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - Sankashti Chaturthi 2026 Chalisa: संकष्टी चतुर्थी के दिन जरूर करें भगवान गणेश के इस चालीसा का पाठ, जानें सही नियम
Advertisement
मकर संक्रांति के दिन करें घी का दान
अगर आपके करियर में किसी तरह की कोई बाधा आ रही है तो मकर संक्रांति के दिन घी का दान करने से लाभ हो सकता है। साथ ही अशुभ प्रभाव भी दूर हो सकते हैं।
मकर संक्रांति के दिन करें रेवड़ी का दान
मकर संक्रांति के दिन रेवड़ी का दान जरूर करें। इस दिन रेवड़ी का दान करने से मंगल और सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 January 2026 at 15:31 IST