अपडेटेड 26 February 2025 at 09:14 IST
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि है आज, इस शुभ मुहूर्त में करें जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने जा रहे हैं तो ऐसे में जान लें कि कौन से शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. बता दें कि लोग सुबह से लेकर रात तक शिवजी पर समयानुसार जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि वह आज किस-किस शुभ मुहूर्त में शिव जी को जल चढ़ा सकते हैं। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शिवरात्रि के खास मौके पर आप किस किस समय जलाभिषेक कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त
बता दें आप महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक सुबह से शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आप 6:47 से सुबह 9:42 तक जलाभिषेक कर सकते हैं। यह बेहद ही शुभ मुहूर्त है। इसके बाद मध्यमकाल में 11:06 से 12:35 तक जलाभिषेक हो सकता है। आप चाहें तो इस दौरान भगवान शिव के कुछ मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। अब आप दोपहर 3:25 से शाम 6:08 तक जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके बाद आप शाम को, जोकी आखिरी मुहूर्त है, वह 8:54 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन 12:01 पर होगा। ऐसे में आप इन शुभ मुहूर्त पर भगवान शिव को जल अर्पित कर सकते हैं.
इसके अलावा आप भगवान शिव की पूजा अर्चना भी कर सकते हैं। आज के दिन बेलपत्र चढ़ाने का अत्यंत महत्व है। भगवान शिव को बेलपत्र बेहद पसंद हैं। इससे अलग आप भगवान शिव को मीठे से भोग लगाएं। यदि आपने व्रत रखा है तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करके भगवान शिव की मूर्ति के सामने बैठकर उनकी स्तुति और वंदना करें। इससे अलग शिवलिंग पर जल चढ़कर मंत्रों का जाप करें। कहते ऐसा करने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं।
Advertisement
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 February 2025 at 09:14 IST