अपडेटेड 25 February 2025 at 23:01 IST

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का व्रत शाम को कैसे खोलें?

Mahashivratri 2025 fast: महाशिवरात्रि के व्रत में शाम को क्या खाना चाहिए? महाशिवरात्रि का व्रत कैसे खोला जाता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

vrat food
महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं? | Image: Freepik

Mahashivratri fast 2025: महाशिवरात्रि का व्रत शिव भक्त के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि इस दिन न केवल शिव और पार्वती जी की पूजा की जाती है बल्कि उनसे जुड़े कुछ नियम हैं जो करने चाहिए। ऐसे में जिन लोगों ने महाशिवरात्रि पर व्रत रखा है वे न केवल फलाहार खाते हैं बल्कि कुछ कुट्टू के आटा भी डाइट में जोड़ते हैं। वहीं कुछ लोग तो निर्जला व्रत भी रखते हैं। 

ऐसे में लोगों के मन में ये सवासल उठ रहा है कि महाशिवरात्रि पर क्या खाएं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप महाशिवरात्रि का व्रत शाम को क्या खाकर खोलें। पढ़ते हैं आगे… 

महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं? 

  1. आप महाशिवरात्रि पर कुट्टू के पकवान (Buckwheat) का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आप कुट्टू के परांठे, रोटी, पकोड़ी या पूड़ी आदि को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। 
  2. आप अपने व्रत को साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana) के साथ खोल सकते हैं। बता दें कि खिचड़ी के अंदर आयरन, कॉपर, विटामिन-बी6 और फाइबर पाया जाता है जो सेहत के लिए उपयोगी होता है। 
  3. आप अपनी डाइट में मखाने के रायते (Makhana Raita) को जोड़ सकते हैं। बता दें कि मखाना सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं ये शरीर में खून की कमी को भी पूरा कर सकता है। जी हां, इसमें फाइबर के साथ कैल्शियम, आयरन और सभी मिनरल्स मौजूद होते हैं। 
  4. समा के चावल की खिचड़ी (Sama Rice Porridge) भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। इसके अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में ये कब्ज, अपच, गैस या ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। 

ये भी पढ़ें - Mahashivratri 2025: सारा जग प्रभु तेरी शरण में... महाशिवरात्रि पर संदेश 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 22:49 IST