Mahalakshmi Rajyog 2026: कुंभ राशि में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, चंद्र-मंगल युति से किन राशियों को लगेगा जैकपॉट
Mangal Chandramaa Yuti 2026: महालक्ष्मी राजयोग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। चंद्रमा और मंगल की यह युति कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और तरक्की के दरवाजे खोल सकती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mahalakshmi Rajyog In Kumbh Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल में बदलाव का असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। साल 2026 में एक खास संयोग बनने जा रहा है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब चंद्रमा और मंगल एक साथ एक ही राशि में आ जाते हैं।
इस बार यह युति कुंभ राशि में बनने वाली है, जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, यह योग धन, तरक्की, सुख-सुविधा और नए अवसर लेकर आता है।
क्यों खास है चंद्र-मंगल की युति?
ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस और एक्शन का ग्रह है। जब ये दोनों मिलते हैं, तो व्यक्ति को आर्थिक मजबूती, आत्मविश्वास और करियर में ग्रोथ मिल सकती है।
किन राशियों को मिलेगा खास फायदा?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह योग काफी शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आय में बढ़ोतरी के संकेत बन रहे हैं। इसके अलावा रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। इसके अलावा किसी बड़ी डील से फायदा हो सकता है।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत बनने का है। ऐसे में नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। साथ ही, धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह योग अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। ऐसे में करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे। इस दौरान आपके काम की सराहना होगी। इसके अलावा नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
Advertisement
महालक्ष्मी राजयोग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। चंद्रमा और मंगल की यह युति कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और तरक्की के दरवाजे खोल सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।