Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन बनने जा रहा है शिव-पार्वती मिलन का खास संयोग, जरूर करें ये 4 उपाय
Maha Shivratri 2026: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। यह व्रत सुख-सौभाग्य का कारक माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन शिव-पार्वती का शुभ संयोग बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान कुछ उपाय हैं, जिसे करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Maha Shivratri 2026: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और अध्यात्म का महापर्व है। साल 2026 में महाशिवरात्रि बेहद खास होने वाली है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है जो शिव-शक्ति के मिलन के इस दिन को और भी फलदायी बना रही है।
ऐसा माना जाता है कि इस महाशिवरात्रि पर दुर्लाभ योग बनने जा रहा है। जो सभी भक्तों की मनोकामना सिद्ध कर सकता है। आपको बता दें, महाशिवरात्रि वह पावन रात्रि है जब भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यह वैराग्य और गृहस्थ जीवन के मिलन का प्रतीक है।
इस दिन व्रत रखने और पूजन करने से न केवल वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग भी खुलते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।
सौभाग्य प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन उपाय
सौभाग्य के लिए 'गौरी-शंकर' पूजन अगर आपके विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में तनाव है, तो महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती को सुहाग की सामग्री जैसे कि सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां अर्पित करें और भगवान शिव पर पंचामृत चढ़ाएं। शिव-पार्वती का एक साथ पूजन आपके रिश्तों में मिठास भर देगा।
Advertisement
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन उपाय
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए गन्ने के रस का अभिषेक शास्त्रों में कहा गया है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप कर्ज या पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं, तो 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हुए शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें।
ये भी पढ़ें - Fatty Liver Warning Signs: क्या आपको भी महसूस होती है थकान? लीवर में हो सकती है गड़बड़ी, न करें इग्नोर
Advertisement
मानसिक शांति के लिए महाशिवरात्रि के दिन उपाय
नकारात्मकता दूर करने के लिए बेलपत्र का विशेष प्रयोग शिव जी को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। इस दिन 108 बेलपत्रों पर चंदन से 'राम' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। यह उपाय न केवल आपकी मानसिक शांति बढ़ाएगा, बल्कि आपके आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को भी समाप्त कर देगा।
रोगदोष से छुटकारा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन उपाय
रोग मुक्ति के लिए महामृत्युंजय जाप अगर आप लंबे समय से बीमार हैं, तो महाशिवरात्रि की रात को महामृत्युंजय मंत्र का यथाशक्ति जाप करें। साथ ही शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें। भगवान शिव 'मृत्युंजय' हैं, वे अकाल मृत्यु के भय को भी हर लेते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।