अपडेटेड 23 January 2026 at 17:22 IST

Magh Purnima 2026 Upay: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये खास उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Magh Purnima 2026 Upay: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं।

Magh Purnima 2026 Upay
Magh Purnima 2026 Upay | Image: Freepik

Magh Purnima 2026 Upay: हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व है, और इस पूरे माह का सबसे पवित्र दिन माघ पूर्णिमा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्वयं देवता स्वर्ग से उतरकर गंगा स्नान के लिए प्रयागराज आते हैं। वर्ष 2026 में माघ पूर्णिमा का पर्व 1 फरवरी को मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य और ज्योतिषीय उपाय अन्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फल की प्राप्ति हो सकती है। 

साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।

लक्ष्मी आगमन के लिए 'महालक्ष्मी' उपाय

माघ पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। रात के समय मां लक्ष्मी को दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। इसमें केसर का प्रयोग करना और भी शुभ होता है। 11 पीली कौड़ियों पर हल्दी लगाकर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। अगले दिन इन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

माघ पूर्णिमा के दिन करें गुड़ का दान 

शास्त्रों में 'माघे निमग्ना: सलिले सुशीते' कहा गया है, जिसका अर्थ है माघ के ठंडे जल में स्नान करने वाला पापमुक्त हो जाता है। यदि संभव हो तो गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि घर पर स्नान कर रहे हैं, तो पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इस दिन काले तिल, गुड़ और घी का दान करना कुंडली में शनि और सूर्य के दोषों को शांत करता है और दरिद्रता को दूर भगाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Border 2 Vs Dhurandhar 2: बॉर्डर 2 की धमाकेदार एंट्री लेकिन फंस गई रणवीर सिंह की धुरंधर 2, आदित्य धर ने क्यों रोका टीजर?

माघ पूर्णिंमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा 

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है।सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर मीठा जल चढ़ाएं और शाम को घी का दीपक जलाएं। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और आर्थिक मार्ग की बाधाएं दूर होती हैं।

Advertisement

माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव को दें अर्घ्य 

चंद्रमा की पूजा मानसिक शांति और सौभाग्य प्रदान करती है।रात में चंद्रमा के निकलने पर एक लोटे में दूध, जल, अक्षत और चीनी मिलाकर अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय "ॐ सों सोमाय नमः" मंत्र का जाप करें। यह उपाय कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करता है और धन के संचय में मदद करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 January 2026 at 17:22 IST