अपडेटेड 30 January 2026 at 22:18 IST
Magh Purnima 2026 Daan Niyam: माघ पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करने से बदल सकती है ग्रहों की दशा, शनि से लेकर राहु-केतु तक रहेंगे प्रसन्न
Magh Purnima 2026 Puja Vidhi: माघ पूर्णिमा पर दान करते समय मन शुद्ध रखें और सामर्थ्य के अनुसार ही दान करें। दान का असली फल तभी मिलता है जब वह निस्वार्थ भाव से किया जाए।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Magh Purnima 2026 Daan Accoding To Planets: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। यह तिथि स्नान, दान और पुण्य कर्मों के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से किया गया दान न केवल भगवान की कृपा दिलाता है, बल्कि कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों को भी शांत करता है।
अगर जीवन में रुकावटें, मानसिक तनाव या बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो माघ पूर्णिमा पर दान करना विशेष लाभ दे सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किस ग्रह के लिए क्या दान करें, ताकि नवग्रहों की कृपा बनी रहे।
सूर्य ग्रह के लिए दान
सूर्य आत्मबल, सम्मान और सेहत का कारक है। सूर्य देव को इस दिन आप गुड़ और गेहूं दान करें। इस दान से आत्मविश्वास बढ़ता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। यह दान किसी जरूरतमंद को देना सबसे शुभ माना जाता है।
चंद्रमा के लिए दान
चंद्रमा मन और भावनाओं से जुड़ा ग्रह है। इस दिन चंद्रमा को आप सफेद कपड़े, दूध, मिश्री या चावल दान करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है।
मंगल ग्रह के लिए दान
मंगल साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। मंगल ग्रह को आप मसूर की दाल, गुड़ या लाल कपड़े दान कर सकते हैं। यह दान करने से क्रोध और विवाद में कमी आती है।
Advertisement
बुध ग्रह के लिए दान
बुध बुद्धि, वाणी और शिक्षा का कारक है। इस दिन पर आप हरी सब्जियां, हरी मूंग, आंवला या हरे कपड़े दान कर सकते हैं। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है और निर्णय क्षमता मजबूत होती है।
बृहस्पति ग्रह के लिए दान
बृहस्पति ज्ञान, धन और धर्म का प्रतिनिधित्व करता है। पूर्णिमा के दिन चने की दाल, पीले वस्त्र, केला या हल्दी का दान शुभ माना जाता है। बता दें कि इस दान से भाग्य मजबूत होता है और जीवन में सही मार्गदर्शन मिलता है।
Advertisement
शुक्र ग्रह के लिए दान
शुक्र सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन का कारक है। इस दिन आप घी, दूध, चावल या सफेद तिल का दान कर सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता आती है और भौतिक सुख बढ़ते हैं।
शनि ग्रह के लिए दान
शनि कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। शनि महाराज को खुश करने के लिए काले तिल, सरसों का तेल या काले कपड़े का दान करें। इस उपाय से शनि के कठोर प्रभाव में कमी आती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
राहु-केतु के लिए दान
राहु-केतु अचानक आने वाली परेशानियों के कारक होते हैं। इस दिन सात प्रकार के अनाज, काला कंबल या जूते-चप्पल का दान सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे राहु-केतु के दुष्प्रभाव शांत होते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 30 January 2026 at 22:18 IST