अपडेटेड 19 February 2026 at 08:36 IST

Lunar Eclipse 2026 List: किन-किन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण? यहां पढ़ें ग्रहण की सही तिथि, समय और सूतक काल

Lunar Eclipse 2026 List: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में यह ग्रहण किन-किन जगहों पर दिखाई देगा और सूतक काल का समय क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Lunar Eclipse 2026 List
Lunar Eclipse 2026 List | Image: Freepik

Lunar Eclipse 2026 List: ज्योतिष शास्त्र और विज्ञान में चंद्र ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी ग्रहण की अवधि होती है, उस काल को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम करने की भी मनाही होती है। वहीं 3 मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान पूजा-पाठ से लेकर खाना खाने-पीने तक की मनाही होती है।

अब ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यह चंद्रग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और ग्रहण की सही तिथि और सूतक काल का समय क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

चंद्र ग्रहण की सही तिथि और समय क्या है? 

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में 'ब्लड मून' के रूप में देखा जा सकेगा। भारत के अधिकांश शहरों में चंद्रमा शाम को उदय होगा, इसलिए यहां ग्रहण ग्रहण के साथ चंद्रोदय का नजारा दिखेगा।
ग्रहण का आरंभ - दोपहर 02:14 बजे
आंशिक ग्रहण का आरंभ - दोपहर 03:20 बजे
पूर्ण ग्रहण का आरंभ - शाम 04:35 बजे
ग्रहण का मध्य - शाम 05:04 बजे
पूर्ण ग्रहण की समाप्ति- शाम 05:33 बजे
ग्रहण का समाप्ति- शाम 06:47 बजे

सूतक काल का समय क्या है? 

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान है, इसलिए इसका सूतक काल पूरी तरह प्रभावी होगा।  सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और शुभ कार्यों की मनाही होती है।
सूतक काल का आरंभ- 3 मार्च 2026, सुबह 09:39 बजे।
सूतक काल की समाप्ति- शाम 06:47 बजे

Advertisement

ये भी पढ़ें - Shani Shukra Surya Yuti 2026: मार्च में शनि-शुक्र-सूर्य की युति से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; मिलेगी नई उपलब्धि  

किन-किन जगहों पर चंद्र ग्रहण दिखाई देगा? 

एशिया- भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया।
भारत - अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे राज्यों में ग्रहण का काफी हिस्सा दिखाई देगा। दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ और मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में यह बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा। मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। 
ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और प्रशांत महासागर के द्वीप।
अमेरिका- उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी हिस्से।

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 08:36 IST