अपडेटेड 19 February 2026 at 07:35 IST

Shani Shukra Surya Yuti 2026: मार्च में शनि-शुक्र-सूर्य की युति से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; मिलेगी नई उपलब्धि

Shani Shukra Surya Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में मार्च महीने में शुक्र सूर्य और शनि की युति होने जा रही है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Shani Shukra Surya Yuti 2026
Shani Shukra Surya Yuti 2026 | Image: Freepik

Shani Shukra Surya Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। जब भी बड़े ग्रह एक ही राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। मार्च 2026 एक ऐसी ही बड़ी ज्योतिषीय घटना का गवाह बनने जा रहा है। इस महीने में न्याय के देवता शनि, ऐश्वर्य के कारक शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य की एक ही राशि में युति होने जा रही है।

शनि और सूर्य को ज्योतिष में पिता-पुत्र माना जाता है, लेकिन इनके बीच शत्रुता का भाव रहता है। वहीं शुक्र, शनि के मित्र हैं। इन तीनों का मिलन एक तरफ जहां संघर्ष पैदा करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ राशियों के लिए सफलता के नए द्वार खोलता है। आइए इस लेख में जानते हैं किन राशियों को लाभ हो सकता है और किस्मत चमक सकती है?

त्रिग्रही योग से मेष राशि वालों को लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए यह युति करियर में बड़ी उपलब्धि लेकर आएगी। सूर्य और शनि का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जबकि शुक्र आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा।  अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। यदि आप पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, तो मार्च का महीना आपके लिए खुशखबरी ला सकता है।

त्रिग्रही योग से मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ 

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती का है। शुक्र की उपस्थिति आपके आकर्षण और संवाद कौशल को बढ़ाएगी, जिससे व्यापारिक सौदों में आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं।भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप नई संपत्ति या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।

Advertisement

त्रिग्रही योग से सिंह राशि वालों मिलेगा मनचाहा परिणाम

आपके राशि स्वामी सूर्य हैं। शनि के साथ उनकी युति आपको चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देगी। शुक्र की मौजूदगी आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगी।  शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को बड़ा पदभार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 19 February 2026: आज गुरुवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, होगा धन लाभ; पढ़ें आज का राशिफल 

Advertisement

त्रिग्रही योग से कन्या राशि वाले करेंगे यात्रा 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह युति नौकरी और नए अवसरों की सौगात लाएगी। शनि आपको अनुशासन देंगे, वहीं सूर्य आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएंगे। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

त्रिग्रही योग से कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ

शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस युति का सबसे सकारात्मक प्रभाव इसी राशि पर देखने को मिल सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर सकते हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 07:35 IST