अपडेटेड 20 July 2024 at 11:06 IST

Lucky Animal: इन पशुओं को पालना होता है बेहद शुभ, घर में हमेशा बनी रहती है बरकत!

Lucky Animal for Home: अगर आप घर में किसी पशु को पालने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इन पशुओं को घर ले आना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
lucky animal
घर में पालने के लिए शुभ पशु | Image: Freepik

Lucky Animal: कई लोगों को पशु-पक्षियों से काफी लगाव होता है। कई लोग शौकिया तौर पर तो कुछ लोग अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए घर में पशु-पक्षी को पालना शुरू कर देते हैं। वैसे तो घर में किसी जानवार के होने से घर में हमेशा चहल-पहल बनी रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में भी पशु-पक्षी को लेकर काफी सारी जानकारी दी गई है?

दरअसल, ज्योतिष या वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में किसी पशु-पक्षी का होना काफी शुभ माना जाता है। इनके घर में होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर किसी पशु-पक्षी को लाने का सोच रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि कौन से पशु का घर में होना अति शुभ होता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

इन पशुओं को पालन होता है शुभ (Lucky Animals To Keep At Home)

कुत्ता

घर में कुत्ते का होना काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुत्ता पालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर-परिवार के लोगों को बुरी नजर नहीं लगती है। साथ ही अगर घर पर भूत-प्रेत का साया है तो उससे भी रक्षा होती है।

Advertisement

खरगोश

वास्तु शास्त्र में खरगोश को पालना शुभ माना गया है। घर में खरगोश को पालने और उसकी सेवा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इसलिए अगर आप किसी जानवार को पालना चाहते हैं तो इसके लिए खरगोश सबसे सही रहेगा।

Advertisement

घोड़ा

अगर आप किसी तरह के तनाव से गुजर रहे हैं तो आपको घोड़ा जरूर पालना चाहिए। ये आपके तनाव को कम कर आपके जीवन को खुशियों से भर देते हैं। हालांकि आपको इन्हें पालने के लिए अच्छे खासे स्पेस की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको अपने जीवन में खुशहाली चाहिए तो आप घोड़ा पाल सकते हैं।

मछली

इसके अलावा घर में बरकत बनाए रखने के लिए आप मछली पालन भी कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में मछली पालना काफी शुभ माना गया है। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

तोता

अगर आपके घर में तोता है तो ये आपके परिवार के लिए काफी शुभ है। तोता घर में खुशहाली को बनाए रखने का काम करते हैं। इनके होने से घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आप तोता पाल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Sawan: सावन में महादेव को करना है खुश? बस शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, बना रहेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 July 2024 at 10:42 IST