अपडेटेड 20 July 2024 at 09:37 IST

Sawan: सावन में महादेव को करना है खुश? बस शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, बना रहेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

Sawan Shiv Puja: सावन के दौरान शिवजी की पूजा करते समय आपको शिवलिंग पर ये चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
shivling
शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए | Image: shutterstock

Sawan 2024 Shiv Puja: कहते हैं भगवान शिव काफी भोले होते हैं। वह भक्तों के जरा से प्रयासों से भी खुश हो जाते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं, शायद इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। कुछ ही दिनों में सावन के महीने की शुरुआत होने वाली है। ये महीना महादेव को समर्पित है।

माना जाता है कि सावन (Sawan) में हर सोमवार (Monday) का व्रत करने से भगवान शिव भक्त की सभी मनोकामना पूरी कर उन्हें सभी दुख-परेशानी से उबारते हैं। इस साल सावन महीने की शुरुआत सोमवार, 22 जुलाई से होने जा रही है जिसका समापन सोमवार, 19 अगस्त को होगा। इस दौरान भक्त शिवजी के नाम का व्रत कर उनकी भक्ति में लीन रहते हैं।

वहीं, शिव पूजा के दौरान कुछ खास चीजें शिवलिंग पर चढ़ाने से शिवजी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी भोलेनाश को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको सावन में शिव पूजा के समय उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित करनी चाहिए। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं।

सावन में शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें (Sawan mein Shiv Puja)

शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए सावन में शिव पूजा के समय शिवलिंग को पंचामृत का स्नान जरूर कराएं।

Advertisement

सावन में सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करें। जलाभिषेक के लिए आपको जल में गंगाजल और दूध की कुछ बूंद अवश्य मिलानी है। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे।

सावन में शिवलिंग पर चंदन और भभूत लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान खुश होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

Advertisement

सावन के महीने में आप शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और शमी के पत्ते भी अर्पित कर सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

सावन में सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करना भी शुभ माना जाता है। ये उपाय करने से आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।

सावन के महीने में सोमवार के दिन शिव मंदिर में दीपदान जरूर करें। इससे आपको सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलेगी।

सावन में शिव पूजा के समय शिवजी को चंपा के फूल जरूर अर्पित करें। इससे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे।

आप शिवलिंग पर एक-दो चम्मच घी भी अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको सभी पापों से जल्द मुक्ति मिल सकती है। साथ ही इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 July 2024 at 09:37 IST