अपडेटेड 6 July 2025 at 23:21 IST
Numerology: इन मूलांक के लोगों पर खूब बरसती है भोलेनाथ की कृपा, होते हैं भगवान शिव के प्रिय
अपना मूलांक जानने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जन्म तिथि का पता होना बेहद जरूरी होता है। जन्म तिथि की मदद से आप आसानी से अपना मूलांक निकाल सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Lord Shiva Favourite Mulank: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हम पूजा-अर्चना करते हैं तथा सोमवार का उपवास भी रखते हैं। आमतौर हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव बहुत जल्द ही अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं और उन पर अपनी कृपा बनाकर रखते हैं। ऐसे ही क्या आप जानते हैं कुछ मूलांक भी ऐसे होते हैं, जिनपर भोलेनाथ की कृपा सदेव बनी रहती है।
बता दें कि अंक शास्त्र में मूलांक के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली कई चीजों का अंदाजा पहले ही लगा सकते हैं। तो आइए ऐसे में जानते हैं कौन से हैं वो मूलांक जो भगवान शिव के प्रिय होते हैं और इनपर भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है।
मूलांक 7
मूलांक 7 केतु ग्रह से संबधित होता है और ऐसे लोग अपनी बातों को शेयर करना पसंद नहीं करते हैं। इनका स्वभाव शांत होता है। भोलेनाथ की पूजा करने से इन्हें मानसिक रूप से शांति मिलती है। यही कारण है भगवान शिव इनसे प्रसन्न रहते हैं और इनके जीवन में आर्थिक समृद्धि और उन्नति प्राप्त होती है। इन्हें किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता ही। बता दें कि अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 हो सकता है।
मूलांक 9
मूलांक 9 मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा। इस मूलांक के जातक बेहद साहसी होते हैं। इन्हें भोलेनाथ की पूजा करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है। यह किसी भी मुश्किल से डर कर भागते नहीं है बल्कि उसका सामना करते हैं, जिससे भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। यही कारण है कि इन्हें जीवन में मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है।
Advertisement
मूलांक 5
मूलांक 5 बुध ग्रह से संबंध रखता है। यह लोग अपने निर्णय काफी ज्यादा सोच-समझकर लेते हैं। महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 5 होता है। अगर यह जातक सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो करियर हो या पर्सनल लाइफ, इन्हें हर जगह सफलता मिलती है और इनके संबंध सबसे गहरे होते हैं। इनकी मेहनत से प्रसन्न होकर भोलेनाथ इन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करवाने में मदद करते हैं।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 23:21 IST