अपडेटेड 4 July 2025 at 22:23 IST
Numerology: रिलेशनशिप में बार-बार चिकचिक, ब्रेकअफ की नौबत? पार्टनर इस मूलांक का तो नहीं?
Numerology Tips For Partners: अपना मूलांक जानना बेहद आसान होता है। इसके लिए आपको केवल अपनी जन्म तिथि का मालूम होना जरूरी होता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

आजकल किसी भी रिश्ते को शुरू करना बेहद आसान होता है, लेकिन उसे सही तरीके से निभाना? हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसे में कई बार ब्रेकअप तक की भी नौबत आ जाती है। वहीं क्या आप जानते हैं कि इसका कनेक्शन मूलांक से भी हो सकता है। जी हां, आपकी पर्सनैलिटी का मैच न होना और बार-बार झगड़े होने के कारण आप दोनों के मूलांक भी हो सकते हैं।
मूलांक आपके जीवन में होने वाली सभी घटनाओं को पहले से ही अंदाजा लगाकर बताने में सहायता करता है। तो चलिए जानते हैं किस मूलांक के पार्टनर के मूलांक बन सकते हैं रिश्ते के टूटने यानी ब्रेकअप का कारण-
मूलांक 4
मूलांक 4 सूर्य को दर्शाता है। इस मूलांक के जातक बेहद मेहनती और ईमानदार होते हैं। इस मूलांक के स्वामी राहू ग्रह होते हैं। इसलिए यह लोग काफी निडर होते हैं और अपनी बात को कहने से पीछे नहीं हटते हैं। यही इनके रिश्ते में आई दरार का कारण हो सकता है। इनके स्वभाव से इनका पार्टनर बुरा मान सकता है। वहीं झूठ और किसी भी तरह का छल-कपट ये जातक सहन नहीं कार पाते हैं।
मूलांक 7
मूलांक 7 के जातक अकेले रहना पसंद करते हैं। इसी कारण यह किसी के साथ भी इमोशनल कनेक्शन में फ्लो नहीं बना पाते। इन्हीं सब कारणों से पार्टनर धीरे-धीरे दूर होने लगता है। वहीं ये जातक केतु से प्रभावित होते हैं। पार्टनर से कनेक्शन न बना पाने के कारण इनके रिश्ते टूट जाते हैं और गलतफहमी पनपने लगती है।
Advertisement
मूलांक 8
मूलांक 8 के जातक शनि से प्रभावित होते हैं। इनका स्वभाव बेहद जिम्मेदार होता है, जिसके चलते यह जिम्मेदारियों में उलझें हुए रह जाते हैं और अपने पार्टनर को सही तरीके से समय नहीं दे पाते हैं। यही कारण इनके रिश्ते में दरार पैदा करता है। इनका स्वभाव गंभीर होता है, जिसकी वजह से यह रिश्तों में जल्दी खुलते नहीं और कभी-कभी नेगेटिव सोच का शिकार हो जाते हैं। पार्टनर को इनके साथ होने पर भी दूरी सी महसूस हो सकती है।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 July 2025 at 22:23 IST