अपडेटेड 1 July 2025 at 17:42 IST
Sawan 2025: सावन में इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, होंगे कष्ट दूर, नहीं होगी धन की कमी
Lord Shiva Favourite Rashi: राशियां समय-समय पर बदलती हैं। वहीं सावन का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में भगवान शिव की कृपा कई राशियों पर बरसगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Lord Shiva Zodiac Signs: सावन का महीना शुरू होने वाला है। शस्त्रों के अनुसार यह महीना भगवान शिव को अर्पण किया जाता है। कहा जाता है कि सोमवार के व्रत रखने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं यह समय भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है।
ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशियां भर देते हैं, लेकिन राशियों की बात करें तो कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनपर भोलेनाथ अपनी विशेष रूप से कृपा बनाकर रखते हैं। कहते हैं ये सभी राशियां भगवान शिव की मनपसंद हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो राशियां-
मकर राशि
मकर राशि के कर्मफल दाता शनि देव हैं और शनि देव भगवान शिव को अपना इष्ट मानते हैं, जिस वजह से इस राशि पर विशेष रूप से भगवान शिव अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इस राशि के लोग कर्म से बेहद मेहनती होते हैं, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव हर मुश्किल घड़ी में इनकी रक्षा करते हैं। सैविंग करना शुभ होगा तो वहीं करियर में ग्रोथ हो सकती है। वहीं बिजनस में तरक्की हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव होते हैं। शनि देव भगवान शिव को अपना सब कुछ मानते हैं और दिल से इनकी आराधना करते हैं। इसी बात से प्रसन्न होकर भोलेनाथ इस राशि को अपना प्रिय मानते हैं। देश-विदेश की यात्रा के लिए यह समय शुभ हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या नया काम करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए कदम उठा सकते हैं। आपको मुनाफा हो सकता है। वहीं सावन का महीना इन जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।
Advertisement
मेष राशि
सावन का महीना आपके सभी बिगड़े काम बना सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेष राशि पर भगवान शिव की विशेष रूप से कृपा रहती है। नौकरी हो या अपना बिजनस, तरक्की होने की संभावनाएं अधिक हैं। कहीं फसा हुआ धन भी मिल सकता है। इसके अलावा पुराने सभी अटके हुए और अधूरे काम इस दौरान बन सकते हैं। भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 July 2025 at 17:42 IST