अपडेटेड 30 June 2025 at 23:45 IST
सावन के पवित्र महीने में घर में लाएं ये चीजें, भगवान शिव की होगी असीम कृपा, आएगी खुशहाली
Sawan Somwar 2025: सावन का पावन महीना भगवान शिव को काफी प्रिय होता है। इस महीने में जो भी सच्चे दिल से भोले बाबा से कुछ मांगता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Sawan Somwar 2025: सावन का महीना आने वाला है। ये 11 जुलाई से शुरू होगा जिसका समापन 9 अगस्त को है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इसमें भोले बाबा और माता पार्वती की पूजा की जाती है। 14 जुलाई को सावन महीने का पहला सोमवार होगा। शिवभक्त सावन के हर सोमवार को व्रत रखते हैं और महादेव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं।
सावन का पावन महीना भगवान शिव को काफी प्रिय होता है। इस महीने में जो भी सच्चे दिल से भोले बाबा से कुछ मांगता है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में भगवान को खुश करने के लिए सावन के महीने में कुछ चीजें जरूर लेकर आएं जिससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी।
सावन के महीने में घर में जरूर लाएं ये चीजें
रुद्राक्ष
सावन के महीने में घर में रुद्राक्ष लाने से सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप सभी संकटों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सावन में घर में एक मुखी रुद्राक्ष जरूर लेकर आएं। ऐसा करने से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।
Advertisement
त्रिशूल
भगवान शिव के अस्त्र त्रिशूल को सावन के महीने में जरूर घर लेकर आएं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है। सावन के पहले सोमवार को त्रिशूल लाएं और विधि विधान से पूजा कर भंडार घर में रख दें।
Advertisement
भस्म
भगवान शिव की प्रिय भस्म भी आप सावन के पवित्र महीने में ला सकते हैं। इसे पूजा-अर्चना करते समय शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद आपके परिवार पर बना रहेगा।
पारद शिवलिंग
सावन माह के पहले सोमवार को अपने घर में पारद शिवलिंग ले आएं। पारद शिवलिंग को घर की उत्तर दिशा में स्थापित करेंगे तो इससे वास्तु दोष दूर होगा। इससे भगवान शिव की असीम कृपा होगी।
गंगाजल
सावन के हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसे में घर में गंगाजल का छिड़काव करें। गंगाजल से सावन के सोमवार को भोलेबाबा का जलाभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव खुश होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 June 2025 at 23:45 IST