अपडेटेड 20 June 2025 at 18:57 IST

Lal kitab: बड़े काम के हैं लाल किताब के ये 5 विशेष उपाय... जीवन में होगी तरक्की, बनेंगे धनवान!

लाल किताब के अनुसार शुक्रवार को किए गए ये 5 उपाय ला सकते हैं धन और लक्ष्मी की कृपा, आसान और प्रभावी उपाय जानें।

Lal Kitab
लाल किताब के धन प्राप्ति उपाय | Image: freepik

Lal Kitab: कई बार जीवन में पूरी मेहनत के बावजूद आर्थिक स्थिति नहीं सुधरती। व्यापार में घाटा, नौकरी में अस्थिरता या आय में कमी, इन सभी के पीछे कर्म के साथ-साथ भाग्य का भी योगदान होता है। लाल किताब में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। 

यहां हम धन प्राप्ति के 5 ऐसे उपाय बता रहे हैं, जो शुक्रवार को करने पर सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।

1. तांबे के बर्तन में रखें लाल चंदन 

शुक्रवार की रात सोते समय एक तांबे के बर्तन में लाल चंदन रखें। अगली सुबह इस चंदन को तुलसी के पौधे में चढ़ाएं। यह उपाय आर्थिक संकट दूर करने में सहायक माना जाता है।

2. तिजोरी में रखें चांदी की डिब्बी 

घर की तिजोरी या अलमारी में पानी से भरी चांदी की ढक्कन वाली डिब्बी रखें। जब पानी सूख जाए, तो तुरंत नया पानी भरें। यह उपाय घर में सुख-शांति और धन प्रवाह को बढ़ाने में सहायक है।

Advertisement

3. शुक्रवार को दान करें  

पक्षी, चींटी, गाय, कुत्ते और मछली जैसे जीवों के लिए भोजन और पानी का प्रबंध करें। साथ ही बुजुर्गों, अनाथों और कन्याओं को भोजन, वस्त्र या चांदी के सिक्के दान करें। यह उपाय लक्ष्मी कृपा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

4. दही वाले पानी से स्नान 

शुक्रवार के दिन स्नान करते वक्त 100 ग्राम दही को पानी में मिलाएं और लकड़ी के पाट पर बैठकर स्नान करें। यह उपाय लगातार 11 शुक्रवार तक करना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला माना जाता है।

Advertisement

5. नारियल का उपाय  

21 शुक्रवार तक एक पानी वाला नारियल अपने ऊपर और परिजनों पर वार कर उसे अग्नि में जलाएं या किसी जल स्रोत में विसर्जित करें। यह उपाय बुरी नजर और आर्थिक रुकावटों को दूर करता है। लाल किताब में बताए गए ये उपाय आस्था और नियमपूर्वक किए जाएं तो आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। हालांकि, इनके साथ मेहनत और ईमानदारी का समन्वय आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में फर्जी डिग्री रैकेट का पर्दाफाश, 5000 डिग्रियां बेचीं

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 June 2025 at 18:57 IST