Lakshmi Narayan Yog 2026: बुध और शुक्र मिलकर बदलेंगे इन राशियों 4 की तकदीर, मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी
Lakshmi Narayan Yog 2026: साल 2026 में ज्योतिष शास्त्र का एक बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिसे 'लक्ष्मी नारायण योग' कहा जाता है। बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक बुध और धन, वैभव व ऐश्वर्य के प्रदाता शुक्र जब एक ही राशि में युति होती है, तो इस महासंयोग का निर्माण होता है। यह योग मुख्य रूप से 4 भाग्यशाली राशियों की सोई हुई तकदीर बदलने आ रहा है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Lakshmi Narayan Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनका मिलन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2026 में मई महीने का अंत कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। धन, वैभव और भौतिक सुखों के दाता शुक्र 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, और आगामी 29 मई 2026 को बुद्धि, वाणी व व्यापार के कारक बुध भी इसी राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
आपको बता दें, मिथुन राशि में बुध और शुक्र की इस युति से बेहद शुभ और चमत्कारी 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' का निर्माण हो रहा है। यह अद्भुत संयोग 8 जून 2026 तक रहेगा। आइए जानते हैं कि इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा से किन 4 भाग्यशाली राशियों की किस्मत बदलने वाली है। आइए जानते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग शुभ माना जा रहा है। आपकी वाणी में जबरदस्त आकर्षण बढ़ेगा, जिससे बिजनेस डील्स आसानी से फाइनल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। निवेश करने के लिए यह 10 दिन का समय बेहद अनुकूल है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग किसी लॉटरी से कम नहीं साबित होगा। अचानक से गुप्त धन या पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। पुराने किए गए निवेश से बड़ा रिटर्न मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
Advertisement
कन्या राशि
बुध की दूसरी राशि कन्या के लिए यह समय करियर को एक नई उड़ान देने वाला साबित होगा। नौकरी में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं, इसलिए इस योग का प्रभाव आपके लिए बेहद कल्याणकारी रहने वाला है। आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह इस अवधि में वापस मिल सकता है।