
Mango Curry Recipe: सब्जियां छोड़िए, इस गर्मी ट्राई करें 'मैंगो कढ़ी, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Mango Curry Recipe: क्या आप भी हर बार वही पुरानी पारंपरिक कढ़ी खाकर बोर हो चुके हैं? तो इस बार अपने लंच टेबल पर कुछ नया और बेहद मजेदार ट्राई कीजिए। गर्मियों के इस खास सीजन में पेश है 'आम की कढ़ी' यह एक ऐसी लाजवाब और यूनिक डिश, जो आपके रूटीन खाने का जायका पूरी तरह बदल देगी। आप रेसिपी नोट कर लें।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मैंगो करी के लिए सामग्री नोट कर लें - पका आम, बेसन, दही, हींग, इमली का पेस्ट, नारियल का दूध, राई, मेथी, सौंफ, लौंग, नमक, गुड़, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च
एक बाउल में दही और बेसन लें। अब इसमें हींग, इमली का पेस्ट और कोकोनट मिल्क यानी कि नारियल का दूध मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। ध्यान रहे, गांठें बिल्कुल न रहें ताकि कढ़ी एकदम मखमली बने।
Advertisement
छोटे और पके हुए आमों को छील लें और गुठली साथ ही रखें। छिलकों को हाथों से निचोड़कर सारा रस निकाल लें और अलग रख लें। यही रस कढ़ी का असली जादू है!
कड़ाही में घी गर्म करें और राई, मेथी, सौंफ और लौंग का छौंक लगाएं। जैसे ही मसाले चटकने लगें, अदरक-हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें। खुशबू ऐसी कि पूरा घर महक उठे!
Advertisement
तड़के में दही-बेसन का घोल डालें। अब इसमें आम, आम का रस, नमक और थोड़ा सा गुड़ मिलाएं। धीमी आंच पर 4-5 मिनट ढककर पकाएं ताकि सारे फ्लेवर्स आपस में घुल-मिल जाएं।
एक छोटे पैन में घी गर्म करके करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और देगी मिर्च का कड़कड़ाता हुआ तड़का तैयार करें और सीधे कढ़ी के ऊपर डाल दें। रंग और स्वाद दोनों ही नंबर वन हो जाएंगे!
इसे बारीक कटे धनिए से सजाएं और चावल के साथ परोसें।
Image: Meta AI