अपडेटेड 30 November 2025 at 23:38 IST

Laddu Gopal Sewa: सर्दियों में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें? जान लें सही नियम

Laddu Gopal Sewa: जैसे ही सर्दियां शुरु होती है, वैसे ही घर में लड्डू गोपाल की सेवा बदल जाती है। आइए हम आपको इस लेख में विस्तार से बताते हैं कि सर्दियों में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें?

Laddu Gopal Sewa
Laddu Gopal Sewa | Image: Facebook

Laddu Gopal Sewa : ठंड का मौसम आते ही जैसे हम अपने बच्चों का खास ख्याल रखते हैं, ठीक वैसे ही घर में विराजमान लड्डू गोपाल जी की सेवा में भी बदलाव करना जरूरी हो जाता है। लड्डू गोपाल साक्षात बाल स्वरूप में भगवान कृष्ण हैं, इसलिए उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखना हर भक्त का परम कर्तव्य है। सच्चे मन और श्रद्धा से की गई सेवा से ही कान्हा प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

लड्डू गोपाल का स्नान और श्रृंगार नियम 

सर्दियों में लड्डू गोपाल को कभी भी ठंडे पानी से नहीं नहलाना चाहिए। हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। स्नान के पानी में एक पत्ता तुलसी का जरूर डालें। यह न सिर्फ शुभ माना जाता है।

स्नान कराने के बाद ऊनी वस्त्र पहनाएं

स्नान के तुरंत बाद बिना देर किए उन्हें ऊनी कपड़े जरूर पहनाएं। उनके आसन पर भी एक गर्म और मुलायम कपड़ा  बिछा दें, ताकि उन्हें ठंड न लगे।

ठंड में लड्डू गोपाल को जल्दी सुलाएं 

ठंड के मौसम में लड्डू गोपाल को देर तक जगाने से बचना चाहिए। उन्हें रात में जल्दी सुला दें और सुलाते समय शॉल ओढ़ाना न भूलें।

Advertisement

ठंड में लड्डू गोपाल को भोग लगाएं

सर्दियों में लड्डू गोपाल को गर्म तासीर वाली चीजों का भोग लगाएं। उन्हें आप गोंद के लड्डू, तिल के लड्डू, बेसन का हलवा, दलिया, या हल्दी वाला गर्म दूध अर्पित करें। र

भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें 

भोग लगाते समय तुलसी का पत्ता रखना अनिवार्य माना गया है, क्योंकि तुलसी के बिना लड्डू गोपाल भोग स्वीकार नहीं करते हैं। अगर तुलसी दल उपलब्ध न हो, तो आप तुलसी की माला को उनके पास रख सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Mokshada Ekadashi 2025 Chalisa: मोक्षदा एकादशी के दिन जरूर करें इस चालीसा का पाठ, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर; मोक्ष की होगी प्राप्ति 

लड्डू गोपाल की सेवा करने के दौरान मंत्र 

लड्डू गोपाल की सेवा करने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। 
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर
क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 November 2025 at 23:38 IST