Kuber Yog 2026: तुला समेत 4 राशियों के लिए कुबेर का वरदान, अब हर काम में मिलेगा छप्परफाड़ पैसा
Kuber Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में 14 अप्रैल को कुबेर योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्योदय होगा और जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kuber Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों का परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। वहीं इस साल ग्रहों की ऐसी दुर्लभ स्थिति बन रही है। जिसे कुबेर योग कहा जा रहा है। धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा से कुछ चुनिंदा राशियों के लिए भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं। यदि आपकी राशि इन भाग्यशाली राशियों में शामिल है, तो मान लीजिए कि आपकी आर्थिक तंगी के दिन अब खत्म होने को हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ हो सकता है। साथ ही मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
क्या होता है कुबेर योग?
जब कुंडली में बृहस्पति, शुक्र और शनि जैसे बड़े ग्रह अनुकूल स्थिति में होकर धन भाव और लाभ भाव से संबंध बनाते हैं, तो कुबेर योग का निर्माण होता है। यह योग व्यक्ति को रंक से राजा बनाने की क्षमता रखता है। 2026 में शनि और गुरु का गोचर इन राशियों के लिए निवेश और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ लेकर आएगा।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जो लोग खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए विदेशी संपर्कों से लाभ के योग हैं। शेयर बाजार या रियल एस्टेट में किया गया पुराना निवेश इस साल दोगुना मुनाफा दे सकता है।आप नया वाहन या लग्जरी घर खरीदने की योजना सफल करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए 2026 किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी राशि पर कुबेर देव सबसे अधिक मेहरबान रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और बड़ी सैलरी हाइक मिल सकती है।पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है, जिससे अचानक बड़ी धन प्राप्ति होगी।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 2026 मान-सम्मान और धन दोनों लेकर आ रहा है।आपकी आय का केवल एक जरिया नहीं रहेगा, बल्कि कई नए रास्ते खुलेंगे।यदि आप सरकारी क्षेत्र या राजनीति से जुड़े हैं, तो कोई बड़ा पद आपका इंतजार कर रहा है।इस साल आप न केवल कमाएंगे, बल्कि भविष्य के लिए बड़ी बचत करने में भी सफल रहेंगे।
धनु राशि
गुरु की अपनी राशि होने के कारण धनु जातकों को कुबेर योग का सीधा लाभ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, वह सोना बन जाएगा। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने या वहां नौकरी पाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे थे, तो 2026 में आप पूरी तरह कर्जमुक्त हो जाएंगे।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।