VIDEO VIRAL: युवक ने दो लड़कियों को किया डेट... मौत के बाद ताबूत के पास पहुंची दोनों तो खुला राज, फिर तू तू-मैं मैं के बाद चले लात-घूंसे

VIDEO VIRAL:मेक्सिको के वेराक्रूज़ से एक ऐसी अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यह मामला एक अंतिम संस्कार का है, जहाँ शोक के माहौल के बीच दो महिलाओं के बीच जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। विवाद की जड़ वह मृत व्यक्ति था, जिसके शव के अधिकार को लेकर दोनों महिलाएं आमने-सामने आ गईं।

Follow : Google News Icon  
 VIDEO VIRAL
VIDEO VIRAL | Image: X

VIDEO VIRAL: मेक्सिको के वेराक्रूज से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। यह मामला किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं था, जहां एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान दुख और संवेदना की जगह चीख-पुकार और हाथापाई ने ले ली। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

‘तुम कौन हो?’-ताबूत के पास भीड़ गईं महिलाएं 

कहते हैं कि मौत इंसान के सारे गिले-शिकवे खत्म कर देती है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस बात को पूरी तरह झुठला दिया। एक अंतिम संस्कार के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसने न केवल वहां मौजूद शोक संतप्त लोगों के होश उड़ा दिए, बल्कि इंटरनेट पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

भावुक विदाई से शुरू हुआ हंगामा

खबरों के मुताबिक, मामला तब बिगड़ा जब ताबूत के पास खड़ी एक महिला ने बेहद भावुक होकर अपने साथी को विदा किया। उसने सिसकते हुए कहा, प्यारे, मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी। सुनने में यह एक सामान्य शोक संदेश लग रहा था, लेकिन इन्हीं शब्दों ने वहां मौजूद एक अन्य महिला के कान खड़े कर दिए।

जैसे ही पहली महिला ने अपना दुख जाहिर किया, दूसरी महिला ने तुरंत टोका और पूछा, तुम कौन हो? जब शोकग्रस्त महिला ने खुद को मृतक की 'प्रेमिका' बताया, तो मामला और बढ़ गया। दूसरी महिला ने भी मृतक पर अपना हक जताते हुए खुद को उसकी असली प्रेमिका करार दिया। देखते ही देखते, जो जगह सन्नाटे और गम के लिए जानी जाती थी, वह तीखी बहस के अखाड़े में तब्दील हो गई।

Advertisement

नेटिजन्स देने लगे प्रक्रिया 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इस वीडियो को देखकर हंस रहा है तो कई लोग ने बोला कि हाय!ऐसा भी होता है क्या भला? एक ने लिखा कि भाई, ताबूत से भाग जाओ... दूसरे ने लिखा कि इस मामले को शांति से सुलझाने के लिए कोई और जगह नहीं मिली क्या?

ये भी पढ़ें - Sara Arjun Mulank: फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन का मूलांक है बेहद लकी, कम उम्र में छूते हैं आसमान की बुलंदियां

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड