अपडेटेड 3 October 2025 at 15:54 IST
Kojagiri Purnima 2025: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कब रखा जाएगा कोजागरी पूर्णिमा का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Kojagiri Purnima 2025: हिंदू धर्म में कोजागरी पूर्णिमा का व्रत मां लक्ष्मी को समर्पित है। अब ऐसे में यह व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kojagiri Purnima 2025: हिंदू पंचांग के हिसाब से कोजागरी पूर्णिमा का व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रखने का विधान है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन विधिवत रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ हो सकता है। अब ऐसे में इस साल कोजागरी पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कब रखा जाएगा कोजागरी पूर्णिमा का व्रत?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कोजगरी पूर्णिमा का व्रत आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाएगा। वहीं यह व्रत 06 अक्तूबर सोमवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा और इस तिथि का समापन 07 अक्तूबर मंगलवार को सुबह 09 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसलिए उदया तिथि के हिसाब से कोजागरी पूर्णिमा का व्रत 06 अक्टूबर को रखा जाएगा।
कोजागरी पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा किस मुहूर्त में करना है?
कोजागरी पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा निशिता मुहूर्त में करने का विधान है। इसलिए इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 12 बजकर 34 मिनट तक है। इस दौरान आप मां लक्ष्मी की पूजा विधिवित रूप से कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - 'दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे, तय कर लो मैप में रहना है या नहीं', आर्मी चीफ ने पाकिस्तान की दी सीधी चेतावनी
Advertisement
कोजागरी पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व क्या है?
कोजागरी पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में माता का आगमन होता है। इस पूर्णिमा तिथि को कोजागर इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी सभी के घर में प्रवेश करती हैं और पूछती हैं कौन जाग रहा है? इस दिन नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही अगर किसी जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन व्रत जरूर रखें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 3 October 2025 at 15:54 IST