Vastu Tips for Kitchen: जानिए रसोई में कौन-सी चीजें रखना है शुभ और कौन-सी बनती हैं तंगी और तनाव का कारण
Vastu Tips for Kitchen: अपने घर की रसोई में कौन सी चीजों को रखना शुभ माना जाता है, और कौन सी चीजें बन जाती हैं तंगी और तनाव का कारण? आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। क्योंकि यही जगह अन्न और ऊर्जा से जुड़ा होता है। यदि रसोई में वास्तु नियमों की अनदेखी की जाए, तो इसका सीधा असर घर की सुख-शांति, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक माहौल पर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि किचन से जुड़े कुछ खास वास्तु नियमों को सही तरीके से अपनाया जाए, ताकि नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सके।
इन दिशाओं का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद सेंसिटिव माना जाता है। इस दिशा में भारी सामान या पानी से जुड़ी वस्तुएं जैसे फ्रिज या सिंक रखने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि तत्व का स्थान माना जाता है, इसलिए इस दिशा में गैस चूल्हा या खाना पकाने से जुड़ी चीजें रखना शुभ होता है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा को इलेक्ट्रॉनिक समानों के लिए सही माना जाता है। इन नियमों का पालन करने से घर में शोर, तनाव और धन हानि की संभावना कम होती है
रसोई में न रखें ये चीजें
वास्तु के अनुसार, रसोई में साफ-सफाई से जुड़े सामान जैसे झाड़ू या पोछा रखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा कम हो सकती है। इसके अलावा किचन में शीशा लगवाने से भी वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। कई लोग रसोई में कूड़ेदान रखते हैं, लेकिन यह आदत भी वास्तु की दृष्टि से सही नहीं मानी जाती। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है
बढ़ सकती है नेगेटिव एनर्जी
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि किचन में गंदे या इस्तेमाल किए हुए कपड़े रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसका असर परिवार के लोगों का मानसिक तनाव और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। साथ ही टूटे, चटके हुए बर्तन या खराब चीजें भी रसोई में नहीं रखने चाहिए। ऐसे सामान हेल्थ पर बुरा प्रभाव डालते हैं, बल्कि घर की तरक्की और खुशहाली में भी रुकावट बन सकते हैं।