अपडेटेड 13 December 2025 at 21:27 IST

Kharmas 2025: खरमास में जरूर करें इन 5 मंत्रों का जाप, मिलेंगे शुभ परिणाम; जीवन में कभी नहीं आएगी नकारात्मकता

Kharmas 2025: हिंदू धर्म में खरमास की अवधि को शुभ नहीं माना जाता है। अब ऐसे में इस दौरान कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Kharmas 2025
Kharmas 2025 | Image: Freepik

Kharmas 2025: हिन्दू धर्म में खरमास का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। इस दौरान भगवान का ध्यान और मंत्र जाप विशेष रूप से करने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्यों जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश को करने की मनाही होती है, लेकिन यह समय ईश्वर की आराधना, ध्यान और मंत्र जाप के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। 

ऐसा कहा जाता है कि सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश करते हैं और इसके कारण उनकी ऊर्जा धीमी हो जाती है। इसलिए इस दौरान अपने आप को पॉजिटिव रखने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जानते हैं। जिससे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

सूर्य देव का महामंत्र का करें जाप 

खरमास के दौरान सूर्य देव की पूजा करना सबसे उत्तम है। यह मंत्र आपको ऊर्जा, आत्मविश्वास और रोगों से मुक्ति दिलाता है। 
आप इस मंत्र का 11 बार जाप करें। 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः'। सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और लाल आसन पर बैठकर इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

भगवान विष्णु का मूल मंत्र का करें जाप 

सूर्य के धनु राशि में होने से देवों के गुरु बृहस्पति का प्रभाव भी होता है, इसलिए खरमास में भगवान विष्णु की आराधना विशेष फलदायी होती है। यह मंत्र मोक्ष और जीवन में शांति प्रदान करता है। 
'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'। तुलसी की माला से इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - New Year 2026: नए साल के पहले दिन कर लें ये 4 काम, पूरी होंगी आपकी सभी मनोकामनाएं; जल्द मिलेगी सफलता 

महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप  

खरमास के समय पूजा-पाठ करने से ग्रहों के दोष कम होते हैं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप आपको आकस्मिक संकट, भय और रोगों से बचाता है।
‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥’रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है।

Advertisement

गायत्री मंत्र का करें जाप 

यह वेदों का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। खरमास में गायत्री मंत्र का जाप करने से बुद्धि तेज होती है, मन शांत होता है और नकारात्मक विचारों का नाश होता है।
'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥' दिन में तीन बार इस मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 21:27 IST