Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु के नक्षत्र बदलने से होगी बंपर कमाई, जानें किन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा?
Ketu Gochar 2026: केतु का नक्षत्र परिवर्तन हर किसी के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आता है, लेकिन तीन राशि के लिए यह समय खास तौर पर शुभ संकेत दे रहा है। सही दिशा में मेहनत करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को रहस्यमयी और प्रभावशाली माना जाता है। केतु का सीधा संबंध आध्यात्म, अचानक बदलाव और कर्मों के फल से होता है। जब भी केतु अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है।
इस बार केतु 2 अगस्त 2026 को मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, खासकर करियर, धन और रिश्तों के मामले में। तो चलिए जानते हैं किन 3 राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और काम के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा बिजनेस में लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। बस आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए केतु का यह बदलाव काफी लाभदायक रहेगा। इस दौरान नौकरी और व्यापार में मजबूती आएगी। सीनियर्स और बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। हालांकि शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।
Advertisement
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा। इस बीच नौकरी बदलने या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। काम में उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ लोगों के लिए नया घर या वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं।
केतु का नक्षत्र परिवर्तन हर किसी के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आता है, लेकिन वृषभ, सिंह और धनु राशि के लिए यह समय खास तौर पर शुभ संकेत दे रहा है। सही दिशा में मेहनत करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ध्यान रखें कि ज्योतिष संकेत देता है, लेकिन आपकी मेहनत और सोच ही असली सफलता की कुंजी होती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।