Surya Nakshatra Parivartan 2026: कृत्तिका नक्षत्र में सूर्यदेव के गोचर से होगा धन लाभ, जानें किन 4 राशियों की होगी छप्परफाड़ कमाई

Lucky Zodiac Signs 2026: सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। खासकर चार राशि वालों के लिए यह समय तरक्की, धन लाभ और सफलता का संकेत दे रहा है।

surya-gochar-2026-krittika-nakshatra-lucky-zodiac-signs lord suryadev will get money benefits dhan labh-mesh-mithun-singh-dhanu rashi
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2026 | Image: Freepik

Surya Gochar 2026 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष के अनुसार 11 मई 2026 का दिन खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन सूर्यदेव कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो आत्मविश्वास, ऊर्जा, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उनका नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

ज्योतिषविदों का मानना है कि इस गोचर का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशियों को मिलेगा। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद शानदार साबित हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने काम तेजी से पूरा करेंगे। ऐसे में इन करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इसके अलावा लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी। नई शुरुआत के लिए अच्छा समय साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी पहचान मजबूत होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय कमाई और नेटवर्क बढ़ाने का है। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इसके अलावा रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और काम में तारीफ भी मिलेगी।

Advertisement
Uploaded image

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आएगा। इस दौरान करियर में सफलता के योग बनते नजर आ रहे हैं। साथ ही, मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। पढ़ाई और यात्रा के अवसर रहेंगे। इस दौरान आपकी छवि मजबूत होगी और आप आगे बढ़ने के नए मौके पा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय रचनात्मकता और खुशियों से भरा रहेगा। ऐसे में क्रिएटिव फील्ड में सफलता मिल सकती है। छात्रों को अच्छे परिणाम आ सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार की आशंका है। इसके अलावा करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आपके काम को पहचान मिलेगी।

Advertisement

सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। खासकर मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों के लिए यह समय तरक्की, धन लाभ और सफलता का संकेत दे रहा है।

यह जरूर पढ़ें: Budh Vakri 2026: ज्येष्ठ में बुध की उल्टी चाल से बरसेगा पैसा, वक्री से किन 4 राशियों की होगी बंपर कमाई?
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड