अपडेटेड 21 March 2026 at 13:21 IST

Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन से होगी अच्छे दिनों की शुरुआत, गोचर से किन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश कई लोगों के लिए बदलाव और प्रगति का समय लेकर आ सकता है। खासतौर पर कुछ राशि वालों के लिए यह समय सफलता, धन लाभ और नई शुरुआत के संकेत दे रहा है।

ketu-nakshatra-parivartan-2026 lucky zodiac signs rashifal-bring-money-success-happiness-for-mesh-singh-dhanu rashi
केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026 | Image: Freepik

Lucky Zodiac Signs March 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 मार्च 2026 का दिन काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन पाप ग्रह केतु अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश करने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में आता है, तो उसका प्रभाव और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है। ऐसे में केतु का यह परिवर्तन कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

हालांकि सभी राशियों पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय तरक्की लेकर आ सकता है। ऐसे में व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे। साथ ही, रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह गोचर समृद्धि का संकेत दे रहा है। इस दौरान पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। ऐसे में विदेश जाने या वहां करियर बनाने की इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। इसके अलावा भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे।

Advertisement
Uploaded image

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही, आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ी डील मिलने की संभावना है। इसके अलावा विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं। आध्यात्म और धर्म की ओर रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश कई लोगों के लिए बदलाव और प्रगति का समय लेकर आ सकता है। खासतौर पर मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए यह समय सफलता, धन लाभ और नई शुरुआत के संकेत दे रहा है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि महाराज की बदलती चाल से होगा फायदा, इन राशियों को मिल सकती हैं खुशखबरी

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 13:21 IST