Ketu Gohar 2025: शुक्र के नक्षत्र में केतु करेगा सिंह राशि में गोचर, जानें नए साल के शुरू होते ही किन राशियों की चमकेगी किस्मत
केतु का सिंह राशि में शुक्र के नक्षत्र में गोचर कई राशियों के लिए भाग्य चमकाने वाला रहेगा। जानिए किन राशियों को मिलेगा करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा लाभ और कौन रहे सतर्क।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक मायावी और रहस्यमयी ग्रह माना गया है। केतु हमेशा वक्री चाल में चलते हैं और धीरे-धीरे राशि, नक्षत्र और पद बदलते रहते हैं। केतु का प्रभाव जहां एक ओर अचानक बदलाव लाता है, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक उन्नति और नए अवसर भी देता है।
नए साल जनवरी 2026 में केतु सिंह राशि में रहते हुए पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में केतु और शुक्र के इस खास संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी। तो चलिए जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है और मिलने वाले हैं अनेक लाभ।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का यह नक्षत्र गोचर काफी लाभकारी माना जा रहा है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम बनने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही, खर्च बढ़ सकता है, लेकिन समय रहते आप उसे संभाल लेंगे। इस समय आपका आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। भगवान शिव की पूजा करना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।
सिंह राशि
केतु पहले से ही सिंह राशि में विराजमान हैं और अब नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।
Advertisement
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है। व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। इस दौरान बेवजह खर्च करने से बचें।
केतु गोचर का समग्र प्रभाव
शुक्र के नक्षत्र में केतु का गोचर भौतिक सुख, मान-सम्मान और अचानक लाभ देने वाला हो सकता है। साथ ही, यह गोचर लोगों को आत्मचिंतन, आध्यात्म और कर्म सुधार की ओर भी प्रेरित करेगा।
Advertisement
जनवरी 2026 में होने वाला केतु का यह नक्षत्र गोचर खासतौर पर वृश्चिक, सिंह और वृषभ राशि वालों के लिए भाग्य चमकाने वाला साबित हो सकता है। सही निर्णय, संयम और आध्यात्मिक उपाय अपनाने से इस गोचर का पूरा लाभ लिया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।