
Mulank: इस मूलांक की लड़कियां पैसा कमाने में होती हैं धुरंधर, अपने जुनून से पार कर लेती हैं हर मुश्किल
अंक ज्योतिष में मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा के बारे में बहुत कुछ बताता है। हर मूलांक की अपनी खासियत होती है, लेकिन एक ऐसे मूलांक की लड़कियों को मेहनत, पैसा और सफलता का खास योग माना जाता है। ये लड़कियां अपने दम पर आगे बढ़ना जानती हैं और मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानतीं हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अगर किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 8 माना जाता है। ये मेहनत से डरती नहीं हैं। धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से आगे बढ़ती हैं।
यह लड़कियां बहुत मेहनती और लक्ष्य के प्रति गंभीर होती हैं। ये सपने देखने के साथ-साथ उन्हें पूरा करने की पूरी प्लानिंग भी करती हैं। ये मेहनत से डरती नहीं हैं। धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से आगे बढ़ती हैं।
Advertisement
मूलांक 8 की लड़कियों में जुनून कूट-कूटकर भरा होता है। अगर ये किसी काम को करने का ठान लें, तो रास्ते में आने वाली परेशानियां भी इन्हें रोक नहीं पातीं हैं।
शुरुआत में इन्हें संघर्ष जरूर करना पड़ता है, लेकिन यही संघर्ष आगे चलकर इन्हें मजबूत और सफल बनाता है।
Image: AIAdvertisement
ये लड़कियां उन क्षेत्रों में अच्छा करती हैं, जहां धैर्य, जिम्मेदारी और अनुशासन जरूरी हो। जैसे बिजनेस, मैनेजमेंट, फाइनेंस, प्रशासन और कॉर्पोरेट सेक्टर होता है।
Image: AI
ये बॉस की तरह सोचती हैं और नेतृत्व करना इन्हें पसंद होता है।
यह लड़कियां थोड़ी गंभीर हो सकती हैं, लेकिन दिल से बहुत सच्ची होती हैं। रिश्तों में ईमानदारी चाहती हैं। भरोसा टूटने पर जल्दी आहत हो जाती हैं। अपने परिवार और अपनों के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।
मूलांक 8 की लड़कियों के लिए सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है धैर्य और निरंतर मेहनत। समय के साथ किस्मत भी इनका साथ देने लगती है और ये अपने जुनून के बल पर हर मुश्किल को पार कर लेती हैं।
Image: AI
मूलांक 8 की लड़कियां भले ही देर से सफलता पाएं, लेकिन जब पाती हैं तो मजबूत और स्थायी होती है। पैसा कमाने की समझ, मेहनत करने का जज्बा और कभी हार न मानने वाला स्वभाव इन्हें खास बनाता है।
Image: freepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।