Karwa Chauth 2026: करवा चौथ के दिन 100 साल बाद बन रहे 2 दुर्लभ राजयोग... जानें पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और चांद निकलने का सही समय
करवा चौथ 2026 का पावन व्रत इस वर्ष बेहद खास है, क्योंकि पूरे 100 साल बाद इस दिन दो दुर्लभ राजयोगों का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

सनातन धर्म में करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत विशेष और पवित्र माना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में करवा चौथ का पावन व्रत गुरुवार, 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दाम्पत्य जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। खास बात यह है कि इस वर्ष यह दिन संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत के रूप में भी मनाया जाएगा, जिससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
करवा चौथ का धार्मिक महत्व और अनुष्ठान
करवा चौथ को 'करक चतुर्थी' के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान श्री गणेश, भगवान कार्तिकेय (स्कंद) और करवा माता की विधिवत पूजा की जाती है। इसके बाद रात्रि में चंद्र देव के दर्शन कर अर्घ्य दिया जाता है और पति के हाथों जल ग्रहण करके ही व्रत खोला जाता है।
करवा चौथ 2026 का पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
करवा चौथ की पूजा और चंद्र दर्शन का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। 29 अक्टूबर के लिए पूजा और व्रत के शुभ समय की सूची नीचे दी गई है।
चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 29 अक्टूबर, दोपहर 01:06 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त-29 अक्टूबर, रात 10:09 बजे
करवा चौथ व्रत समय-सुबह 06:31 बजे से रात 08:17 बजे तक
पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 05:38 बजे से शाम 06:56 बजे तक
चंद्रोदय- (चांद निकलने का समय)रात 08:17 बजे
प्रमुख शहरों में राहु काल का समय
ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए वर्जित माना जाता है। 29 अक्टूबर 2026 को देश के प्रमुख नगरों में राहु काल का समय इस प्रकार रहेगा।
दिल्ली: दोपहर 01:28 से 02:52 बजे तक
मुंबई: दोपहर 01:49 से 03:15 बजे तक
चंडीगढ़: दोपहर 01:29 से 02:52 बजे तक
लखनऊ: दोपहर 01:14 से 02:38 बजे तक
भोपाल: दोपहर 01:29 से 02:54 बजे तक
कोलकाता: दोपहर 12:45 से 02:11 बजे तक
अहमदाबाद: दोपहर 01:48 से 03:13 बजे तक
चेन्नई: दोपहर 01:20 से 02:48 बजे तक
Advertisement
करवा चौथ के दिन अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय
दिल्ली: रात 8:17 बजे
नोएडा: रात 8:16 बजे के आसपास
गुरुग्राम: रात 8:18 बजे के आसपास
चंडीगढ़: रात 8:12 बजे
अमृतसर: 8:13 बजे से 8:18 बजे के बीच।
लखनऊ: रात 8:06 बजे
जयपुर: रात 8:28 बजे
लखनऊ: रात 8:06 बजे
कोलकाता: रात 7:47 बजे
पटना: रात 7:52 बजे
भोपाल: रात 8:31 बजे
इंदौर: रात 8:39 बजे
अहमदाबाद: रात 8:52 बजे
मुंबई: रात 9:00 बजे
पुणे: रात 8:58 बजे
हैदराबाद: रात 8:41 बजे
बेंगलुरु: रात 8:55 बजे
चेन्नई: रात 8:44 बजे
जयपुर: रात 8:28 बजे
नागपुर: रात 8:29 बजे
रायपुर: रात 8:18 बजे
कानपुर: रात 8:05 बजे
रीवा- रात 08:11 बजे
जम्मू- रात 08:14 बजे
अमृतसर- रात 08:18 बजे
प्रयागराज- रात 08:06 बजे
पटना- रात 07:52 बजे
गया- रात 07:55 बजे
हरिद्वार- रात 08:09 बजे
वडोदरा- रात 08:51 बजे
राजकोट- रात 09:01 बजे
कन्या कुमारी- रात 09:07 बजे
ये भी पढ़ें - 'बांटो और शासन करो' की नीति पर भारत की युवा शक्ति को बांटने का काम किया जा रहा है', CJP प्रोटेस्ट पर नितिन नवीन की दो टूक