'बांटो और शासन करो' की नीति पर भारत की युवा शक्ति को बांटने का काम किया जा रहा है', CJP प्रोटेस्ट पर नितिन नवीन की दो टूक

नई दिल्ली के ला मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का आयोजन किया गया, जिसमें देश के भविष्य और राष्ट्रीय चुनौतियों पर मंथन हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें अंग्रेजों की 'बांटो और शासन करो' की नीति पर चलकर युवाओं को जाति और धर्म के जाल में उलझा रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'बांटो और शासन करो' की नीति पर भारत की युवा शक्ति को बांटने का काम किया जा रहा है', CJP प्रोटेस्ट पर नितिन नवीन की दो टूक
'बांटो और शासन करो' की नीति पर भारत की युवा शक्ति को बांटने का काम किया जा रहा है', CJP प्रोटेस्ट पर नितिन नवीन की दो टूक | Image: Republic Bharat

नई दिल्ली के ला मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत के बहुचर्चित 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का भव्य आगाज हुआ। इस मंच पर देश की राजनीति, समाज और नीति-निर्माण से जुड़ी तमाम प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, देश के भविष्य की दिशा तय करने और प्रमुख राष्ट्रीय चुनौतियों पर गंभीर मंथन करना था। 

वहीं सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर बेहद बेबाक राय रखी। विपक्षी दलों की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी कुछ राजनीतिक ताकतें अंग्रेजों की पुरानी 'बांटो और शासन करो' की नीति पर काम कर रही हैं।

युवाओं को गुमराह करने और 'बांटो और शासन करो' की नीति पर तीखा हमला

नितिन नबीन ने जोर देकर कहा, 'देश के युवाओं को बांटने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।' उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की युवा शक्ति को जाति, धर्म और भ्रम के जाल में उलझाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। युवा ही राष्ट्र की असली ताकत हैं और देश का जागरूक युवा ऐसे किसी भी मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगा।

CJP प्रोटेस्ट पर सख्त रुख और संस्थानों की पारदर्शिता

कार्यक्रम में CJP कॉकरोच जनता पार्टी और उससे जुड़े प्रदर्शनों के संबंध में पूछे गए सवाल पर नितिन नबीन ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न्याय की आड़ में देश का माहौल बिगाड़ने या सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।  उन्होंने आगे कहा कि जब संवैधानिक संस्थाएं पूरी पारदर्शिता से काम कर रही हैं, तब किसी खास एजेंडे के तहत विरोध प्रदर्शन आयोजित करना केवल राजनीतिक रोटियां सेकने का जरिया बन चुका है।

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की चुनावी प्रदर्शन पर तंज

विपक्ष की कार्यशैली और नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोलते हुए नितिन नबीन ने कहा कि जिस प्रकार से वे अपनी भूमिका निभा रहे हैं, उसे देखकर देश की जनता उन्हें जल्द ही उस मुकाम पर पहुंचा देगी, जहां वे नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी नहीं रह पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बैलेट पेपर और चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सीधा तंज कसा कि 'जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां भी उन्हें MLC चुनाव में शून्य सीटें मिलीं, जबकि चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था।'

ये भी पढ़ें - 'हाइड्रोजन हमारा भविष्य है, आने वाले समय में भारत एनर्जी आयात नहीं निर्यात करने वाला देश बनेगा', नितिन गडकरी ने किया बड़ा दावा

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड