अपडेटेड 10 October 2025 at 16:11 IST
Karwa Chauth Lucky Rashi: आज करवा चौथ के दिन बन रहा है गौरी और सिद्ध योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ
Karwa Chauth 2025 Lucky Rashi: आज करवा चौथ का व्रत पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अब ऐसे में इस दिन कुछ शुभ योगों के बनने के कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Show Quick Read
Karwa Chauth 2025 Lucky Rashi: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य का कारक माना जाता है और यह व्रत पति कि लंबी आयु के लिए रखी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन करवा माता की पूजा-अर्चना करने से और चंद्रमा की पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होता है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है।
आपको बता दें, आज करवा चौथ के दिन सिद्ध योग और गौरी योग बन रहा है। अब ऐसे में इससे कुछ राशियों के जातकों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि वालों पर प्रभाव
करवा चौथ का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आया है। आपको धन वृद्धि हो सकता है। साथ ही आपके करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
सिंह राशि वालों पर प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए सिद्ध और गौरी योग भाग्योदय लेकर आया है। व्यापारियों को लाभ होगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। अचानक किसी से मुलाकात हो सकती है। आप जिस भी योजना पर काम कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी।
Advertisement
तुला राशि वालों पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए ये योग शुभ फलदायी माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
Advertisement
मीन राशि वालों पर प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए ये योग करियर और व्यवसाय में शुभ परिणाम लेकर आया है। इस राशि के जातकों को निवेश से लाभ हो सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 16:11 IST