अपडेटेड 18 October 2024 at 13:52 IST
7 भाईयों की बहन के साथ छल... इसलिए करवा चौथ में होती है छलनी
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर छलनी से चांद क्यों देखा जाता है? जानें करवा चौथ पर चांद और पति का चेहरा छलनी से देखने का महत्व...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

karwa chauth 2024 channi importance in hindi: करवा चौथ का त्योहार सुहागन महिला के लिए बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। इसी दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए और अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखती हैं और हर तरह के नियम भी करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ वाले दिन महिलाएं अपने पति का चेहरा छलनी से देखती है आखिर ऐसा क्यों है इसके पीछे क्या कारण है?
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाएं छलनी के माध्यम से चांद और अपने पति का चेहरा क्यों देखती हैं। पढ़ते हैं आगे…
करवा चौथ में हम चन्नी का उपयोग क्यों करते हैं?
पौराणिक कथा के अनुसार, एक पतिव्रता और सुंदर स्त्री, जिसका नाम वीरवती था वह अपने 7 भाईयों की प्यारी बहन थी। जब उसका विवाह हुआ तो उसने अपने पहले करवा चौथ पर व्रत रखा। लेकिन भूख के कारण उसकी तबीयत खराब होने लगी। भाइयों को ऐसा देख बेहद दुख हुआ। ऐसे में सभी चांद निकलने का इंतजार कर रहे थे। सात भाइयों ने देखा कि उनकी बहन की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है तो उन्होंने एक पेड़ पर बैठकर छलनी के पीछे दीपक रखकर बहन से कहा कि देखो चांद निकल आया है।
ऐसे में वीरवती ने छलनी के पीछे वाले दीपक को ही चांद समझ कर करवा चौथ का व्रत खोल दिया। ऐसा करने के बाद वीरवती के पति की मृत्यु हो गई। जब बाद में अपनी गलती का पता वीरवती को चला तो ऐसे में उसने अपने पति के शरीर को सुरक्षा से अपने पास रखा और अगले साल फिर से करवा चौथ के दिन नियम पूर्वक पूजा की, जिससे करवा माता ने वीरवती के पति को फिर से जीवित कर दिया। यही कारण है कि शादीशुदा महिलाएं स्वयं छलनी अपने हाथ में रखकर चांद को देखती हैं, जिससे उनसे कोई किसी प्रकार का छल न कर सके।
Advertisement
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 October 2024 at 13:52 IST