अपडेटेड 17 October 2024 at 14:38 IST

Karwa Chauth 2024: पूजा चौकी पर क्यों रखते हैं करवा चौथ का कैल

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा करते वक्त क्यो पूजा की चौकी में रखा जाता है करवा चौथ का कैलेंडर? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Karwa Chauth 2024
Karwa Chauth 2024 | Image: social media

Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ की पूजा विधि विशेष मानी जाती है। जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं वे शाम को व्रत खोलने से पहले और चांद के दर्शन करने से पहले करवा चौथ की कथा पड़ती हैं और उस दौरान पूजा चौकी पर कई ऐसी चीजें भी रखी जाती हैं, जिनके अलग महत्व हैं। उन्हीं चीजों में से एक है करवा चौथ का कैलेंडर। जी हां, इसे विशेष पंचांग भी माना जाता है। पूजा के दौरान यदि इस कैलेंडर को ना रखा गया तो पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में करवा चौथ के कैलेंडर के महत्व के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि करवा चौथ का कैलेंडर पूजा के दौरान क्यों रखा जाता है। पढ़ते हैं आगे… 

क्यों रखते हैं करवा चौथ पंचांग?

  • बता दें कि करवा चौथ का कैलेंडर हमें यह नहीं बताता कि आज क्या तिथि है या क्या शुभ मुहूर्त है। बल्कि इस कैलेंडर में कुछ ऐसे चित्र बने हुए होते हैं जिनका विशेष महत्व होता है। 
  • इस कैलेंडर पर न केवल चंद्रमा का चित्र बना हुआ है बल्कि करवा माता की तस्वीर भी छपी होती है। 
  • बता दें कि करवा चौथ पंचांग में सूर्य देव के अलावा गणेश जी के साथ सात भाई एक बहन और उसका मृत पति भी बना हुआ है। 
  • इसके अलावा छलनी, 16 श्रंगार आदि चीजें बनी हुई हैं, जिनका अपना एक विशेष महत्व है। यह सभी चीजें करवा चौथ व्रत के दौरान कथा में बोली जाती हैं। 
  • ऐसे में बता दें करवा चौथ के दिन करवा माता और चंद्रमा की पूजा होती है। चंद्रमा को अर्घ्य देकर इस व्रत को संपूर्ण बनाया जाता है। 
  • ऐसे में यह कैलेंडर इस बात का संकेत है कि करवा चौथ के दौरान किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है। 
  • बता दें कि इस कैलेंडर पर छपे सात भाई और उनकी बहन व मृत पति करवा चौथ की व्रत कथा को दर्शाते हैं। 
  • वहीं सूर्य भगवान इस बात का प्रतीक हैं कि सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती रहें। गणेश जी दांपत्य जीवन में सुख सौभाग्य और संपदा दर्शाते हैं।
  • चंद्रमा व छलनी यह दर्शाते हैं कि आप चंद्रमा को छलनी से देखें और अपने व्रत को संपूर्ण करें। 
  • इसके अलावा करवा चौथ के कैलेंडर में एक मंत्र भी लिखा होता है। मान्यता है कि यह मंत्र दांपत्य जीवन की कुशलता के लिए लिखा गया है। ऐसे में करवा चौथ वाले दिन इस मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - मेष राशि को लाल तो वृषभ को पीली, करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें साड़ी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 October 2024 at 14:36 IST