Kartik Maas 2025: कार्तिक महीने में जरूर करें ये काम, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा
Kartik Maas 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान विष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा का खास विधान है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कार्तिक मास में क्या करना चाहिए?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kartik Maas 2025: हिंदू पंचांग में कार्तिक मास का महीना अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस पूरे माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ ख़ास नियम और कार्य बताए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में किए गए छोटे-छोटे धार्मिक अनुष्ठान भी कई गुना अधिक फल देते हैं।
कार्तिक महीने का आरंभ 8 अक्टूबर को हो चुका है और अब इसका समापन 05 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ होगा। अब ऐसे में कार्तिक महीने के खत्म होने से पहले कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करना बेहद शभ माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कार्तिक महीने में करें पवित्र स्नान और दीपदान
कार्तिक मास में सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी, सरोवर या घर पर ही गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करने का विशेष महत्व है। इसे 'कार्तिक स्नान' कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस मास में स्वयं भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं।स्नान के बाद सबसे महत्वपूर्ण दीपदान माना जाता है। इस महीने में नदी, तालाब, मंदिर, तुलसी के पौधे के पास या अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। पद्म पुराण में बताया गया है कि दीपदान करने से व्यक्ति के बड़े से बड़े पाप भी नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी भी इससे प्रसन्न होती हैं।
कार्तिक महीने में करें तुलसी पूजा
कार्तिक का महीना तुलसी के बिना अधूरा है। तुलसी भगवान विष्णु की सबसे प्रिय मानी जाती हैं और कार्तिक मास में इनकी पूजा का विधान है। रोजाना आप तुलसी के पौधे के पास घी का दीप जलाएं। तुलसी को जल चढ़ाएं, पर रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं देना चाहिए।
Advertisement
कार्तिक महीने में करें सात्विक भोजन
कार्तिक महीने में सात्विक भोजन करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में बैंगन, करेला, मसूर दाल आदि खाने से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें - Chhath Puja 2025: छठ पूजा में सूप और दउरा का क्यों किया जाता है इस्तेमाल, जानें धार्मिक और ज्योतिष महत्व
Advertisement
कार्तिक महीने में करें दान-पुण्य
कार्तिक महीने में दान-पुण्य करना बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। आप अपने सामर्थ्य के हिसाब से जरूरतमंदों को अन्न दान, वस्त्र दान करें। इससे जीवन में सुख-शांति आती है।