अपडेटेड 22 March 2026 at 15:57 IST
Kamda Ekadashi 2026 Kab Hai: 28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Kamda Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का व्रत बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में इस साल कामदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? आइए इ्स लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kamda Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, लेकिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 'कामदा एकादशी' का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह नए हिंदू वर्ष की पहली एकादशी होती है, जो भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली और पापों का नाश करने वाली मानी जाती है। अब ऐसे में इस साल कामदा एकादशी को लेकर लोग असमंजस में हैं कि 28 या 29 मार्च, कब कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कामदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?
हिंदू पंचांग के हिसाब से कामदा एकादशी का आरंभ 28 मार्च शनिवार को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर हो रहा है और इस एकादशी तिथि का समापन 29 मार्च यानी कि रविवार को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर होगा । इसलिए उदया तिथि के हिसाब से कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा।
कामदा एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
कामदा एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त विस्तार से जान लें।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:42 से 05:29 तक
अमृत काल- सुबह 09:12 से 10:47 तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 से 12:50 तक
कामदा एकादशी के दिन पूजा का महत्व क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 'कामदा' का अर्थ है कामनाओं को पूर्ण करने वाली एकादशी। वाराह पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के वासुदेव स्वरूप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि अनजाने में हुए पापों, जैसे ब्रह्महत्या या अन्य भारी दोषों से मुक्ति के लिए कामदा एकादशी का व्रत अमोघ फलदायी है।
आपको बता दें, प्राचीन कथाओं के अनुसार, गंधर्व ललित को राक्षस बनने के श्राप से मुक्ति दिलाने के लिए उनकी पत्नी ललिता ने यह व्रत किया था। इस व्रत के पुण्य प्रताप से ललित पुनः अपने दिव्य स्वरूप को प्राप्त करने में सफल हुए थे। इसीलिए, दांपत्य जीवन की बाधाओं को दूर करने और खोया हुआ सम्मान वापस पाने के लिए भी यह एकादशी विशेष फलदायी मानी जाती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 15:57 IST