JDU का साथ छोड़ RLD में शामिल हुए केसी त्यागी, जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता; नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व JDU नेता केसी त्यागी RLD अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने और नीतीश कुमार के संबंधों को लेकर बड़ी बात कही।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
KC Tyagi Quits JDU to Join RLD
JDU का साथ छोड़ RLD में शामिल हुए केसी त्यागी | Image: ANI

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दिग्गज नेता केसी त्यागी सालों तक नीतीश कुमार के साथ रहने के बाद अब राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थामन लिया है। रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब केसी त्यागी ने JDU से नाता तोड़ लिया। उन्होंने बीते दिनों पार्टी का साथ छोड़ने के बाद रविवार को RLD का दामन थामन लिया है। वो अब राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होकर अपनी राजनीतिक यात्रा जारी रखेंगे। हालांकि एक तरह से वो NDA का ही हिस्सा रहेंगे क्योंकि RLD राजग गठबंधन का ही हिस्सा है।

नीतीश कुमार को लेकर केसी त्यागी ने क्या कहा?

पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल होने पर कहा, "मैंने अपना राजनीतिक जीवन ही लोक दल से शुरू किया था। ये उसी का स्वरूप है, इसमें कुछ नया नहीं है। जो चौधरी चरण सिंह का बचा हुआ सपना है, उसे पूरा करने में हम मदद करेंगे। जदयू और RLD में कोई फर्क नहीं है। एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी चरण सिंह एक पार्टी बनाने वाले थे। इन दोनों में कोई अंतर नहीं है। "

 यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल

केसी त्यागी लंबे समय तक जदयू में सक्रिय रहे हैं। वे पूर्व राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। JDU में हाल के वर्षों में उनकी भूमिका सीमित होने के बाद उन्होंने सदस्यता रिन्यू नहीं किया था, जिसके बाद इस्तीफे की अटकलें लगी थीं। अब उनके आरएलडी में शामिल होने से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिमी यूपी की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब इस देश से LPG लेकर भारत पहुंचा कार्गो शिप, नहीं होगी गैस की किल्लत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड