अपडेटेड 5 August 2024 at 17:40 IST
Nag Panchami 2024: इस साल कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? जानें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी का पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और उन्हें दूध पिलाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल यह कब मनाया जाएगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kab Hai Nag Panchami: हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाने वाला नाग पंचमी (Nag Panchami) का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना करते हैं और उन्हें दूध पिलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी (Nag Panchami 2024) के दिन नागों की पूजा करने से आध्यात्मिक शक्ति, मनोवांछित फल और संपन्नता आती है। साथ ही इस दिन कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल यह पर्व कब मनाया जाएगा।
हर साल नाग पंचमी (Nag Panchami Date) का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिवालायों (Shiv Mandir) से लेकर घरों तक में लोग सुबह से ही लाइन में लगे रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल नाग पंचमी (Nag Panchami 2024) का त्योहार कब मनाया जाएगा।
कब मनाया जाएगा नाग पंचमी का त्योहार?
सावन माह (Sawan) की हरियाली तीज के दो दिन बाद पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 9 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार की रात 12 बजकर 35 मिनट से होगी जो 10 अगस्त 2024 दिन शनिवार की सुबह 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस साल नाग पंचमी (Kab Hai Nag Panchami) का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा।
नाग पंचमी पर किस मुहूर्त में करें पूजा?
पंचांग के मुताबिक नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त (Nag Panchami Puja Muhurat) 9 अगस्त की सुबह 5 बजकर 46 बजे से शुरू होगा जो सुबह 8 बजकर 25 बजे तक रहेगा। इस दौरान नाग देवता (Nag Devta) की पूजा कर सकते हैं।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 August 2024 at 17:40 IST