Engagement Ring: लड़कों के दाएं और लड़कियों के बाएं हाथ में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी

Engagement Ring Story: क्या आपने कभी सोचा है कि सगाई (Sagai) में लड़कों के दाएं और लड़कियों के बाएं हाथ में ही अंगूठी (Ring) क्यों पहनाई जाती है।

Engagement Ring
सगाई की अंगूठी | Image: Freepik

Engagement Ring: लड़का हो या फिर लड़की हर किसी की जिंदगी में शादी का पल बेहद खास होता है। हालांकि शादी तक पहुंचने से पहले लड़का-लड़की को कई रस्मों से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें एक सगाई भी है। मैरिज से पहले किसी रिश्ते के पक्के होने की मुहर सगाई को माना जाता है। इसमें लड़का और लड़की एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। इस दौरान लड़के के दाएं और लड़की के बाएं हाथ की अनामिका उंगली में अंगूठी पहनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा की आखिर इसी हाथ की इसी उंगली में अंगूठी क्यों पहनाई जाती है? आइए जानते हैं।

सगई में लड़के के दाएं और लड़की के बाएं हाथ की अनामिका उंगली में अंगूठी पहनाने के पीछे की वजह के बारे में जानने से पहले यह जानते हैं कि सगाई रस्म की शुरुआत कहां से शुरू हुई।

कहां से शुरू हुई सगाई की परंपरा?

सदियों से शादी के पहले सगाई की परंपरा चली आ रही है, लेकिन अगर शास्त्रों की मानें तो इस रस्म का कहीं भी कोई जिक्र नहीं मिलता है और न ही भारत में ऐसी कोई परंपरा थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सगाई की रस्म की शुरुआत कहां से हुई। जानकारी के मुताबिक सगाई की अंगूठी पहनाने की रस्म की शुरुआत रोम और ग्रीस में हुई थी। पहली बार इस रस्म को एक रोमन कपल ने निभाया था। जिसके बाद से ही सगाई का प्रचलन बाकी देशों में भी हो गया और शादी से पहले इस रस्म को निभाया जाने लगा।

लड़कों के दाएं और लड़कियों के बाएं हाथ में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी

रोमन काल से चली आ रही सगाई में अंगूठी पहनाने कि इस परंपरा में लड़के के दाएं और लड़की के बाएं हाथ की अनामिका उंगली में अंगूठी पहनाई जाती है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर अंगूठी इस हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है। दरअसल, इसके पीछे एक वजह है। ऐसा माना जाता है कि अनामिका उंगली जिसे रिंग फिंगर के नाम से भी जाना जाता है कि उसकी नस सीधे दिल से जुड़ी होती है और जह इस उंगली में अंगूठी पहनाई जाती है, तो साथी के सीधे दिल से कनेक्शन जुड़ता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Cloves: किडनी से कैंसर तक कई बीमारियों का रामबाण इलाज है 2 लौंग, खाने से होते हैं जबरदस्त फायदे

लाइफस्टाइल न्यूज़ | लाइफस्टाइल न्यूज़ इन हिंदी | Lifestyle News in Hindi | Republic Bharat

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड