Devshayani Ekadashi 2024: कब रखा जाएगा इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत, जानें डेट और शुभ मुहूर्त
सभी एकादशियों में से सबसे अलग मानी जाने वाली देवशयनी एकादशी इस साल कब रखी जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। आइए पूरी डिटेल जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kab Hai Devshayani Ekadashi: हिंदू धर्म में बहुत ही विशेष मानी जाने वाली एकादशी तिथि के दिन व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। वैसे तो साल में 24 और अगर अधिकमास लग जाता है तो 26 एकादशी पड़ती है। हर एक एकादशी का महत्व और नाम एक दूसरे से बिल्कुल अलग होता है, लेकिन इन्हीं में से एक देवशयनी एकादशी है, जो बाकी एकादशियों से बिल्कुल अलग है और इसका अपना अलग महत्व है।
देवशयनी एकादशी हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को पड़ती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जगत के पालनहार भगवान विष्णु इस शुभ दिन से चार महीने के लिए शयन यानी निद्र करने चले जाते हैं, जिसे चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
इस साल कब रखा जाएगा देवशयनी एकादशी का व्रत?
वैदिक पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 16 जुलाई की रात 8 बजकर 33 मिनट से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 17 जुलाई की रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु की पूजा करने से आपके सभी कष्ट दूर होंगे।
पुजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
देवशयनी एकादशी व्रत के दिन पुजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 34 मिनट से शुरु होगा। इसके बाद आप पूरे दिन में कभी भी पूजा कर सकते हैं। वहीं जो लोग देवशयनी एकादशी पर व्रत रखने जा रहे हैं, वह पारण 18 जुलाई को सुबह 5 बजकर 35 मिनट से सुबह 8 बजकर 20 मिनट के बीच कभी भी कर सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।