अपडेटेड 19 June 2024 at 23:44 IST
Shami Plant: आखिर क्यों की जाती है शमी पौधे की पूजा? जानें इसका धार्मिक कारण और महत्व
सनातन धर्म में कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिन्हें पूजनीय स्थान दिया गया है। इन्हीं में एक शमी का पौधा भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शमी को क्यों पूजा जाता है?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kyo Ki Jati Hai Shami Ki Puja: हिंदू धर्म में तुलसी, नीम, आंवला समेत कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिन्हें पूजनीय माना गया है और सुबह-शाम उनकी पूजा भी की जाती है। साथ ही इनके पास दीपक जलाया जातै है। इन्हीं पौधों में एक शमी का पौधा भी शामिल है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। साथ ही इसे भी तुलसी की तरह ही पूजा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शमी के पौधे की पूजा क्यों की जाती हैं और इसके पीछे क्या महत्व है? नहीं तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं और रामायण के मुताबिक भगवान राम और रावण के बीच युद्ध शुरू होने से पहले राम जी ने शमी के पेड़ की पूजा की थी, जिसके बाद उनकी विजय हुई थी। वहीं इसके अलावा शमी का पत्ता भगवान शिव को बेहद प्रिय है इसे वे प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा शमी के पौधे को शनिदेव से भी जोड़ा गया है। कहते हैं कि इस पौधे की पूजा करने से शनिदोष का प्रभाव कम होता है। इसलिए लगभग हर हिंदू घर में शमी के पौधे की पूजा की जाती है।
वास्तु में शमी के पौधे की पूजा का क्या है महत्व?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक शमी का पौधा बहुत ही शुभ होता है इसे लगाने से घर में पॉजिविटी आती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनिदोष है तो उसे अपने घर में शमी का पौधा लगाकर प्रत्येक शनिवार के दिन उसका पूजन करना चाहिए। ऐसा करने पर शनिदोष का प्रभाव कम होने लगता है। वहीं ऐसी मान्यता है कि विजयादशमी के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से घर में तंत्र-मंत्र का असर खत्म हो जाता है और जहां भी यह वृक्ष लगा होता है और उसकी नित्य पूजना होती रहती है वहां विपदाएं दूर रहती हैं।
यह भी पढ़ें… Bada Mangal Upay: शत्रुओं से मुक्ति से मनोकामनापूर्ति तक, साल के आखिरी बड़ा मंगल पर करें ये उपाय
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 19 June 2024 at 23:44 IST