अपडेटेड 9 August 2024 at 19:06 IST
Til Ke Upay: आर्थिक-शारीरिक और मानसिक समस्याओं से हैं परेशान? शनिवार को करें काले तिल के ये उपाय
Shaniwar Ke Upay: अगर आप कई समस्याओं से घिरे हुए हैं और बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिखाई दे रहा, तो शनिवार को काले तिल के उपाय काम आ सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Shaniwar Ko Kaale Til Ke Upay: अक्सर लोग आर्थिक-शारीरिक और मानसिक समस्याओं से परेशान रहते हैं। हालांकि एक समय के बाद इन सभी परेशानियों से निकलने में कामयाब भी हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो लाख कोशिशों के बाद भी इन समस्याओं से निकल नहीं पाते हैं। इसके पीछे इन लोगों की कुंडली में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन लोगों को शनिवार के दिन काले तिल के कुछ उपायों को आजमाना चाहिए। इससे इन्हें आर्थिक-शारीरिक और मानसिक दिक्कतों से निकलने का रास्ता मिल सकता है।
दरअसल, शनिवार का दिन न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव को समर्पित किया गया है। वहीं इनकी पूजा में तिल का खास महत्व होता है। मान्यता है कि कई सारी परेशानियों को दूर करने के लिए भी तिल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अवाला तिल शनि दोष को दूर करने और शनि देव को खुश करने के भी काम आता है। ऐसे में अगर आप शनिवार के दिन इससे जुड़े कुछ उपाय करते हैं, तो जीवन में आने वाली की समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।
शनि देव की पूजा में क्या है काले तिल का महत्व?
शास्त्रों के मुताबिक काले तिल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि इससे दुर्भाग्य को दूर किया जा सकता है साथ ही इससे किए गए कुछ उपाय शनि दोष और ग्रहों को भी शांत करने के काम आते हैं। शनि की महादशा से बचने के लिए काले तिल को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करना है।
शनिवार को कैसे और कौन से काले तिल का करें उपाय?
अमावस्या पर करें ये उपाय
अगर कोई व्यक्ति शनि के अशुभ प्रभाव से जूझ रहा है तो उससे बचने के लिए काले तिल को पूर्णिमा या अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदीं में प्रवाहित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
Advertisement
महादशा से राहत पाने के लिए उपाय
शनि प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि मंदिर में एक मुठ्ठी काले तिल को सरसों के तेल में मिलाकर शनि देव को अर्पित करें। ऐसा करने से शनि की महादशा से राहत मिल सकती है।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए
इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पैसों की तंगी से जूझ रहा हो तो उसे हर शनिवार को काले कपड़े में काले तिल और काली उड़द बांधकर किसी गरीब को दान देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे पैसों की बचत कर पाएंगे साथ ही मंद पड़ा व्यापार भी उठेगा।
Advertisement
सुख-शांति के लिए
अगर आपके घर में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, तो शनिवार के दिन दूध में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करते हुए चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में शांति का वातावरण पैदा होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 19:06 IST