अपडेटेड 9 August 2024 at 16:07 IST
नीता अंबानी की एजलेस ब्यूटी का राज, सुबह ये काम करने से 60 की उम्र में भी टमाटर जैसे गाल हैं लाल
नीता अंबानी न सिर्फ अपने लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वह अपनी ऐजलेस ब्यूटी को लेकर भी चर्चा में रहती है। आइए इनकी ब्यूटी का राज जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Nita Ambani Ageless Beauty Secret: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी एक सफल बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ फैंशन डीवा भी हैं। वह अक्सर ही अपने लग्जीरियस लाइफस्टाइल और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं इसके अलावा उनकी खूबसूरती भी काफी सुर्खियों में रहती है। उनकी ब्यूटी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है।
दरअसल, नीता अंबानी की उम्र 60 साल है और वह 3 बच्चों की मां ही नहीं बल्कि सास भी हैं, लेकिन बावजूद इसके वह ऐसे दिखती हैं जैसे कोई गुड़िया हो। ऐसे में हर कोई उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है। अगर आप भी नीता अंबानी की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो चलिए उनकी ऐजलेस ब्यूटी का राज (Nita Ambani Ageless Beauty Secret) जानते हैं।
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल
बिजनेस एम्पायर से लेकर फैशन और लग्जीरियस लाइफस्टाइल तक के लिए चर्चा में रहने वाली नीता अंबानी खुद को फिट और खूबसूरत रखने के लिए बहुत ही स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल (Nita Ambani Lifestyle) फॉलो करती हैं। जिसमें वह खान-पान से लेकर एक्सरसाइज और सोने, उठने-बैठने तक को बखूबी टाइम टू टाइम फॉलो करती हैं। वहीं अगर बात करें उनके लाल-लाल चमकदार गालों की तो उसके लिए वह एक खास जूस (Juice) से अपने दिन की शुरुआत करती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
नीता अंबानी की डाइट क्या है? (Nita Ambani Diet)
वहीं बात करें नीता अंबानी (Nita Ambani) के डाइट कि वह आखिर क्या खाती हैं, जिससे 60 की उम्र में भी इतनी खूबसूरत और जवां दिखती हैं, तो बता दें कि नीता बैलेंस टाइट (Balance Diet) लेती है और वह हमेशा ही घर का बना खाना खाती हैं। वह बाहर का खाना खाने से परहेज करती हैं। नीता फल-सब्जियों का खूब सेवन करती हैं। साथ ही हल्का और पोषण से भरपूर आहार लेती हैं। जो उन्हें हेल्दी रखने के साथ-साथ उनको ऐजलेस ब्यूटी देने में मददगार होती है।
Advertisement
लाल और चमकदार गालों के लिए नीता अंबानी पीती हैं ये खास जूस (Nita Ambani Ageless Beauty Secret)
नीता अंबानी (Nita Ambani) के ऐजलेज ब्यूटी का राज (Ageless Beauty Secret) उनका सुबह फॉलो किया जाने वाला डाइट और खास जूस है। दरअसल, नीता अपने दिन की शुरुआत मॉर्निंग वॉक और फिर ब्रेकफास्ट से होती है। वहीं नाश्ते में वह हेल्दी चीजों के साथ-साथ एक खास जूस को शामिल करती हैं, जिसे वह दिन में दो बार लेती हैं। नीता अपने ब्रेकफास्ट में चुकंदर का जूस (Beetroot Juice) शामिल करती हैं, जो उनकी ब्यूटी और लाल गालों का सीक्रेट है। इसे वह दिन में दो बार पीती हैं। यह उनके भरपूर एनर्जी देने के साथ-साथ उनके सौंदर्य को बनाए रखने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें… खुल गया मल्लिका शेरावत की फिटनेस का राज, रोज पीती हैं ये ग्रीन जूस; देती हैं उम्र को मात
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 16:07 IST