अपडेटेड 5 February 2025 at 20:27 IST

Jaya Ekadashi 2025 kab hai: 7 या 8 फरवरी, कब है जया एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और कुछ उपाय

Jaya Ekadashi 2025 kab hai: माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर जया एकादशी मनाई जाती है। ऐसे में जानते हैं इसकी तिथि और शुभ मुहूर्त...

Papankusha Ekadashi
Jaya Ekadashi 2025 kab hai | Image: Shutterstock

Jaya Ekadashi 2025 kab hai: हिंदू धर्म में एकादशी पवित्र और महत्वपूर्ण मानी जाती है। आज हम बात कर रहे हैं जया एकादशी की। जय एकादशी की बेहद महिमा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। ऐसे में यह फरवरी के महीने में किस तिथि को पड़ने वाली है, यदि आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो इसके बारे में जानने के लिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। 

आज का हमारा लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जया एकादशी किस तिथि मनाई जाएगी। साथ ही इसके शुभ मुहूर्त और कुछ उपायों के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...  

कब है जया एकादशी? 

माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर जया एकादशी मनाई जाती है। इस साल यह एकादशी 7 फरवरी की रात को शुरू हो रही है। वहीं अगर समय की बात करें तो इसका आरंभ 09 बजकर 26 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 8 फरवरी की रात 8:15 पर हो रहा है। वहीं इस व्रत का पारण 9 फरवरी की सुबह होगा। 

जया एकादशी पर क्या दान में दें? 

जया एकादशी के दिन दान किया जाए तो इससे पुण्य प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा एकादशी पर भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की जाती है। ऐसे में यदि तुलसी के उपाय किए जाएं तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न हो सकते हैं। आप जया एकादशी पर भगवान विष्णु के भोग में तुलसी के पत्तों को जरूर रखें। ऐसा करने से न केवल कष्ट दूर हो सकते हैं बल्कि भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। बता दें कि इस दिन तुलसी माता की न केवल पूजा करें बल्कि लाल चंदन, मिठाई और फलों से भोग लगाएं। इसके अलावा माता तुलसी की आरती जरूर करें। कहते हैं कि कोई भी पूजा आरती के बिना अधूरी है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - बुध कर रहे हैं धनु राशि में गोचर, जानें किन राशियों की होंगी तरक्की

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 February 2025 at 20:27 IST