बुध कर रहे हैं धनु राशि में गोचर, जानें किन राशियों की होंगी तरक्की
बुध ग्रह के धनु राशि में गोचर करने से कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ा है। जानते हैं इन राशियों के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

बुध ग्रह को न केवल बुद्धि का ग्रह माना जाता है बल्कि इसे वाणी, संचार और व्यापार का ग्रह भी कहते हैं। ऐसे में साल 2025 में 4 जनवरी से बुध के बृहस्पति की धनु राशि में गोचर करने से कई राशियों पर सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ा है। ऐसे में इन राशियों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बुध के धनु राशि में गोचर से कौन सी राशि पर प्रभाव पड़ा है। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को बता दें कि बुध गोचर के कारण न केवल आपके कार्यस्थल पर तरक्की हासिल होगी बल्कि सफलता के मार्ग भी खुलेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो ऐसे में आपको योजना बनाकर काम करने की जरूरत है। ऐसा करने से आपको धन में लाभ मिल सकता है। हालांकि मेष राशि के जातक फालतू खर्च करने से बचें और सेहत पर जरूर ध्यान दें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को बता दें कि बुध ग्रह के गोचर से संतान की तरक्की होगी, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। नौकरी के नए रास्ते खुलेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो धन आगमन होगा। कमाने के नए रास्ते आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं उन्हें अत्यंत लाभ होने वाला है। हालांकि दांपत्य जीवन में सुख भी प्राप्त हो सकता है।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशिवाले जातकों को बता दें कि सुख सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। करियर में उन्नति आ सकती है। नौकरी में पद हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो ऐसे में आपको धन लाभ हो सकता है। आप बचत करें और जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को मजबूत करें।
तुला राशि
इन राशि वाले जातकों को बता दें कि बुध के गोचर से इन्हें सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ पद हासिल होगा। धन लाभ भी होगा। साथी के साथ आप कुछ अच्छे लम्हे बिताएंगे। आपका रिश्ता बेहद ही मजबूत हो सकता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।